Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे ने अपनी अदाओं निरहुआ को बनाया दीवाना, बारिश में किया जमकर रोमांस
Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। दोनों ही भोजपुरी सिनेमा पर राज करते हैं। दोनों ने काफी लोकप्रियता हासिल की है और आज के वक्त में एक अच्छे खासे मुकाम पर पहुंच चुके हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी अक्सर फैंस को काफी पसंद आती है और दोनों ने साथ में काफी काम भी किया है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के पुराने से लेकर नए गाने खूब लोकप्रिय रहते हैं। आज भी उन दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। अब इसी बीच दोनों का एक गाना जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और यह दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम ‘तानी छू ला’ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने को फिल्म ‘बेटा’ से लिया गया है। इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ बारिश में भीगते हुए नजर आते हैं। आम्रपाली दुबे अपने डांस से निरहुआ को रिझाती हुई देखी जा सकती हैं।
इस वायरल हो रहे हैं वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब चुके हैं। इस दौरान खूब जमकर रोमांस भी करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह अंदाज अब दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो अब खूब वायरल भी हो रहा है।
Read More: Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे ने अपनी अदाओं निरहुआ को बनाया दीवाना, बारिश में किया जमकर रोमांस
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस गाने पर अभी तक 10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है। इस गाने को कल्पना और ओम जाने अपनी आवाज दी है। डायरेक्शन का काम विशाल वर्मा ने किया है और लेखक शशि रंजन द्विवेदी है।