Bhojpuri Song: मोनालिसा ने अपनी अदाओं से पवन सिंह पर चलाया जादू, बारिश में भीगी जुल्फों में खेले एक्टर
Bhojpuri Song: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि अक्सर किसी न किसी वजह के चलते वह सुर्खियों में भी आ जाते हैं। उनके नए से लेकर पुराने गाने भी काफी लोकप्रिय रहते हैं और इसी बीच उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पवन सिंह के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम ‘जग है पा जाता’ है। इस गाने को भोजपुरी फिल्म जिद्दी आशिक से लिया गया है और इस गाने में पवन सिंह के साथ में मोनालिसा को जोरदार डांस से लेकर रोमांस करते हुए भी देखा जा सकता है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार भी मिल रहा है।
अब पवन सिंह और मोनालिसा का यह गाना जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा बारिश में खूब रोमांस करते हुए नजर आते हैं। सफेद साड़ी में मोनालिसा अपनी अदाओं से पवन सिंह को घायल करती हुई देखी जा रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के इस बेहतरीन गाने को आज से 11 साल पहले रिलीज किया गया था। इस गाने को Ishtar Regional नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और इस गाने पर अभी तक 102 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जिसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
पवन सिंह और मोनालिसा के इस गाने को पवन सिंह और कल्पना ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक देने का काम भी विनय बिहारी ने किया है। इस गाने को भोजपुरी फिल्म जिद्दी आशिक से लिया गया है, जिसके डायरेक्टर रमाकांत प्रसाद है।