Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह की लचीली कमर पर दीवाने हुए पवन सिंह, वीडियो ने व्यूज के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड
Bhojpuri Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में शुमार है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों एक वक्त पर एक दूसरे के प्यार में भी गिरता हो गए थे और बाद में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।
हालांकि अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह साथ में नजर नहीं आते हैं लेकिन आज भी उनके गाने खूब लोकप्रिय है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह के पुराने गाने आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
इसी बीच पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक पुराना गाना जमकर ट्रेंड में बना हुआ है। जो दर्शकों के बीच में छाया हुआ है। इस गाने का नाम ‘मार मार के नजरिया’ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने को भोजपुरी फिल्म ‘त्रिदेव’ से लिया गया है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस गाने में देखा जा सकता है कि दोनों जमकर डांस कर रहे हैं। बीच-बीच में दोनों रोमांस करते हुए भी देखे जाते हैं और दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। कभी पवन सिंह भी अक्षरा सिंह की कमर पर हाथ रखकर उनके साथ में रोमांस करते हुए नजर आते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस जबरदस्त गाने को आज से तकरीबन 8 साल पहले रिलीज किया गया है। इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस गाने पर 7 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर गोविंद ओझा है। अब लगातार यह गाना खूब चर्चा का विषय बना हुआ है और इस पर लोग खूब कमेंट भी करते नजर आए।