Bhojpuri Song: मोनालिसा और अक्षरा सिंह के साथ जमकर रोमांस करते देखे पवन सिंह, वीडियो पर आए 10 मिलियन व्यूज
Bhojpuri Song: पवन सिंह आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनको भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार भी कहा जाता है। अक्सर पवन सिंह के गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हुए भी नजर आते हैं।
अब इसी बीच पवन सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर ताबड़तोड़ वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसको लोग भी काफी पसंद करते हुए देखे जा सकते हैं। इस गाने का नाम ‘दीया गुल करा रानी’ है। इस गाने में मोनालिसा और अक्षरा सिंह के साथ में पवन सिंह रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहले तो शुरुआत में वीडियो में पवन सिंह और मोनालिसा सुहागरात मनाते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा सिंह सो रही होती है और अचानक से उनको पवन सिंह की याद आ जाती है। लेकिन बाद में जब वह उठकर जाती हैं तो मोनालिसा और पवन सिंह को रोमांस करते देखती हैं और खुद को मोनालिसा की जगह पर रखकर भवन सिंह के साथ में रोमांस करती हुई देखती है।
Read More: ‘वो मेरे दोस्त के साथ…’, Rajiv Sen ने Charu Asopa को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- वो झूठी है…
इस लव ट्रायंगल के वीडियो को जमकर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह भी अक्षरा सिंह और मोनालिसा दोनों के साथ में खूब रोमांस करते हुए देखे जा सकते हैं। इस जबरदस्त गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और अभी तक इस पर 10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।