Bhojpuri

Bhojpuri Song : ‘कमर दबादी…’ पवन सिंह ने अपने नए गाने से काटा बवाल, नम्रता मल्ला की लचीली कमर पर हुए लट्टू!

Bhojpuri Song : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘कमर दबादी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हर महीने नए गानों से धमाल मचाने वाले पवन सिंह इस बार भी अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त ट्रैक लेकर आए हैं। रिलीज होते ही यह गाना चर्चा का विषय बन गया है और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पवन सिंह का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। फिल्मों के साथ-साथ अब वह अपने म्यूजिक वीडियो से भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

गाने में नम्रता मल्ला का हॉट अवतार

‘कमर दबादी’ गाने में पवन सिंह के साथ नम्रता मल्ला नजर आ रही हैं, जो अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना रही हैं। गाने की शुरुआत ही नम्रता के धमाकेदार डांस से होती है, जिसमें उनका अंदाज बेहद हॉट और आकर्षक नजर आ रहा है। पूरे गाने में वह अपनी अदाओं और एक्सप्रेशंस से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। वहीं, पवन सिंह अपने देसी स्वैग में जबरदस्त एंट्री लेते हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Bhojpuri Song
Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह की लचीली कमर पर दीवाने हुए पवन सिंह, वीडियो ने व्यूज के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड

गाने के बोल और म्यूजिक का जलवा

‘कमर दबादी’ को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। यह जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गाने दे चुकी है और इस बार भी दोनों की दमदार गायकी दर्शकों को खूब भा रही है। इस गाने के बोल रोशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं, जबकि इसका निर्देशन दीपांश सिंह ने किया है। गाने के बोल बेहद कैची हैं, जो लोगों की जुबान पर चढ़ रहे हैं।

गाने में पवन सिंह का देसी अंदाज

पवन सिंह अपने म्यूजिक वीडियोज में हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इस बार भी वह एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में पवन सिंह अपने पैर में शराब की बोतल बांधे हुए दिख रहे हैं और उनके हाथ में सिगरेट भी नजर आ रही है। उनका यह देसी और दबंग अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन इस पर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है।

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

‘कमर दबादी’ को यूट्यूब चैनल VYRL Bhojpuri पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने 22,400 से ज्यादा व्यूज और 38,000 से अधिक लाइक्स बटोर लिए हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में इसे सुपरहिट करार दे रहे हैं और कह रहे हैं कि यह गाना जल्द ही मिलियन व्यूज क्लब में शामिल होगा।

Bhojpuri Song
Bhojpuri Song: मोनालिसा ने अपनी अदाओं से पवन सिंह पर चलाया जादू, बारिश में भीगी जुल्फों में खेले एक्टर

Read More : Bhojpuri Song : पहाड़ियों के बीच आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग किया जमकर रोमांस, वीडियो देख लोग भी हुए दीवाने

हर महीने हिट गाने ला रहे पवन सिंह

पवन सिंह हर महीने एक नया गाना लेकर आते हैं, जो फैंस को जमकर एंटरटेन करता है। इससे पहले उनका होली स्पेशल गाना ‘लहंगवा लाल हो जाई’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। अब ‘कमर दबादी’ ने भी धमाल मचा दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि पवन सिंह की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button