Bollywood

इस अभिनेत्री ने ऋषि कपूर को जड़े कई थप्पड़, देखते रहे पिता राज कपूर

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने ऋषि कपूर को कई थप्पड़ मारे थे, जिसके बाद एक्टर ने बदला लेने वाली बात भी कही थी।

Rishi Kapoor: ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं, उन्होंने कई शानदार और ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। ऋषि कपूर के पिता राज कपूर भी इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता थे। उन्होंने भी कई बेहतरीन फिल्में की हैं। राज कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई टॉप अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। राज कपूर को कई पुरस्कार भी मिले हैं।

एक्ट्रेस ने ऋषि कपूर को मारा थप्पड़

राज कपूर के बाद उनके बेटे ऋषि कपूर भी फिल्मों में आए। उन्होंने फिल्म बॉबी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में अभिनेता के साथ डिंपल कपाड़िया भी थीं। इस फिल्म से ऋषि कपूर सुपरस्टार बन गए। रोमांटिक हीरो के तौर पर मशहूर ऋषि कपूर को भी एक अभिनेत्री ने थप्पड़ मारा था। उस वक्त उनके पिता भी वहीं मौजूद थे।

Dhadkan
इस तारीख से बड़े पर्दे पर वापसी करेगी अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी की धड़कन

खाई बदला लेने की कसम

राज कपूर के सामने ऋषि कपूर को थप्पड़ मारने वाली अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि “पद्मिनी कोल्हापुरी” थीं। दरअसल, राज कपूर की फिल्म प्रेम रोग के एक सीन के लिए पद्मिनी को ऋषि को थप्पड़ मारना था इस वजह से पद्मिनी ने ऋषि कपूर को कई बार थप्पड़ मारे। इस दौरान राज कपूर भी वहां मौजूद थे। एक इंटरव्यू में पद्मिनी ने बताया कि ऋषि कपूर ने इस सीन को बेहद सहजता से लिया और मजाक-मजाक में बदला लेने की कसम खा ली।

Sitaare Zameen Par
आमिर खान ने की मेंटर के रूप में वापसी, जल्द ही बड़े पर्दे पर करेंगे एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button