‘आयशा’ एक्ट्रेस Amrita Puri ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, अंदर से दिखता है बेहद लग्जरियस
Amrita Puri Bought House Worth 37 Crores: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता पुरी ने हाल ही में मुंबई में करोड़ों का घर खरीद लिया है। जिसको लेकर वह चर्चा का विषय बनी हुई है।
Amrita Puri Bought House Worth 37 Crores: अमृता पुरी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने आयशा से लेकर काई पो छे जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में अमृता पुरी ने अपना नया घर खरीदा है और इसको लेकर वह चर्चा में बनी हुई है। अपनी मेहनत के बलबूते पर आज उन्होंने मुंबई शहर में एक लग्जरियस अपार्टमेंट खरीद लिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमृता पुरी ने शहर की फेमस जगह वर्ल्ड वन में घर खरीद लिया है और उनके अपार्टमेंट तकरीबन 5,446.53 वर्ग फीट के शानदार एरिया में बनाया गया है। खबर की माने तो आपको बता दें कि इस घर की कीमत तकरीबन 37 करोड़ की बताई जा रही है। उनके इस घर से शहर का सुंदर नजारा भी नजर आता है और इसमें कई तरीके की लग्जरी सुविधाएं भी मौजूद है।
खबरों की माने तो आपको बता दें कि अमृता पुरी ने इस घर के लिए 2.22 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी दिया है। लेकिन सबसे खास बात तो यह है कि इससे पहले अभिषेक बच्चन और शाहिद कपूर जैसे कई सारे कलाकार यहां पर घर खरीद चुके हैं। एक्ट्रेस ने यह घर अपने पिता आदित्य पुरी और मां के साथ में खरीदा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमृता पुरी के पिता एचडीएफसी बैंक के पूर्व एमडी भी रह चुके हैं। अगर हम एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाया है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती है और फैन्स के साथ में अपने से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती है।