Jacqueline Fernandez की मां किम फर्नांडीज ICU में भर्ती, अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार
Jacqueline Fernandez mother admitted in the ICU : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम फर्नांडीज को मेडिकल इमरजेंसी के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल और रिसर्च सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया है। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस खबर के बाद जैकलीन के फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी मां के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
जैकलीन मुंबई में नहीं हैं, जल्द लौटने की संभावना
एक रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन फर्नांडीज फिलहाल मुंबई में मौजूद नहीं हैं। लेकिन जैसे ही उन्हें इस खबर की जानकारी मिली, वह तुरंत भारत लौटने की तैयारी में जुट गईं। संभावना जताई जा रही है कि आज दोपहर तक जैकलीन मुंबई पहुंच सकती हैं।इस खबर को सबसे पहले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर किया। उन्होंने लिखा, “जैकलीन फर्नांडीज की मां के ICU में भर्ती होने की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है। परिवार हमेशा पहली प्राथमिकता होता है। मैं उनकी मां के जल्द ठीक होने और इस कठिन समय में परिवार को शक्ति देने की कामना करता हूं।”
फैंस कर रहे हैं दुआएं
इस खबर के सामने आने के बाद जैकलीन के फैंस भी परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी मां की अच्छी सेहत के लिए दुआएं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, “भगवान करे कि जैकलीन की मां जल्द स्वस्थ हो जाएं।”दूसरे यूजर ने लिखा, “हमारी प्रार्थनाएं जैकलीन और उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र दें।”
पहले भी हो चुकी हैं अस्पताल में भर्ती
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब जैकलीन की मां को गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा हो। साल 2022 में भी किम फर्नांडीज को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते बहरीन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी जैकलीन काफी चिंतित हो गई थीं।एक पुराने इंटरव्यू में जैकलीन ने अपनी मां को लेकर कहा था, “मेरी मां ने हमेशा मेरा साथ दिया है। जब मैं यहां अकेली होती हूं, तो उनकी बहुत याद आती है।” दरअसल, जैकलीन के माता-पिता बहरीन के मनामा में रहते हैं और वह अक्सर उनके साथ समय बिताने के लिए वहां जाती रहती हैं।
Read More : यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नियों ने बदला धर्म? सरेआम बुर्का पहनी आई नजर
वर्कफ्रंट पर जैकलीन
अगर जैकलीन फर्नांडीज के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था। इसके अलावा वह कई आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। हालांकि, इस समय उनकी पूरी प्राथमिकता अपनी मां की सेहत है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी मां जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटेंगी।फिलहाल, जैकलीन फर्नांडीज की तरफ से अभी तक उनकी मां की हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही मीडिया और फैंस को अपडेट देंगी।