Kartik Aaryan ने भरी महफ़िल में शख्स को मार-मारकर किया अधमरा, एक्टर को गुस्से में देख फैंस हैरान
Kartik Aaryan BTS Video Of Ashiqui 3 : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। यह वीडियो उनके आने वाली फिल्म ‘आशिकी 3’ के सेट से है, जहां वे गिटार बजाते हुए गाना गा रहे हैं, लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है जो किसी ने सोचा नहीं था।
गिटार से हमला, फिर लातों की बौछार!
वीडियो में कार्तिक स्टेज पर खड़े होकर गिटार बजा रहे होते हैं, और उनके साथ श्रीलीला भी नजर आ रही हैं। लेकिन तभी एक शख्स आता है और कार्तिक का गुस्सा ऐसा भड़कता है कि वह गिटार से उस शख्स पर हमला कर देते हैं। शख्स खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन कार्तिक उसकी एक नहीं सुनते और उसे मारते-मारते गिरा देते हैं। फिर, गिरने के बाद भी कार्तिक का गुस्सा शांत नहीं होता और वह उस शख्स को लातों से मारने लगते हैं। यह देखकर कोई भी चौंक सकता है, क्योंकि कार्तिक का यह अवतार उनके फैंस ने पहले कभी नहीं देखा था।
Aashiqui 3 Shooting
byu/Dazzling_Complex5897 inBollyBlindsNGossip
क्या है इस वीडियो का राज?
दरअसल, यह वीडियो ‘आशिकी 3’ के शूट का हिस्सा है। फिल्म में कार्तिक का लुक काफी अलग दिख रहा है। उनका चेहरा गंभीर और गुस्सैल नजर आता है, और उनका यह रूप एक गायक के किरदार को दिखाने के लिए है, जो अपनी परेशानियों और गुस्से से जूझ रहा है। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग इसे रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से जोड़ रहे हैं, जिसमें रणबीर का भी गुस्सैल गायक का रोल था।
Read More : ‘मुझसे भीख मांगती थी…’ Ejaz Khan ने Manisha Rani को किया Expose, Video Viral
फिल्म ‘आशिकी 3’ का नया लुक
‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म के सेट पर कार्तिक का लुक देखकर फैंस का कहना है कि यह लुक ‘रॉकस्टार’ की याद दिलाता है। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं, और यह फिल्म ‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा है। पहले दो भागों की तरह इस फिल्म में भी संगीत अहम भूमिका में होगा।कार्तिक आर्यन के इस नए गुस्सैल अवतार को देखकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। उनका यह लुक और अभिनय देखकर सभी सोच रहे हैं कि क्या इस बार कार्तिक एकदम नए अवतार में दिखाई देंगे? उनके फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं, और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।’आशिकी 3′ की शूटिंग इन दिनों गैंगटोक में हो रही है, और यह वीडियो फिल्म के सेट का एक हिस्सा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में कार्तिक के इस किरदार का असर दर्शकों पर कैसे पड़ता है।