Kiara Advani के चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो, खिलखिलाती नज़र आईं एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें
Kiara Advani Flaunts Her Pregnancy Glow: कियारा आडवाणी बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि अब जल्दी ही वह मां भी बनने वाली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद में वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है। हालांकि इस समय वह अपने बचे हुए प्रोजेक्ट को पूरा कर रही हैं और इसके बाद में वह अपने बच्चे पर ही ध्यान देने वाली है।
लेकिन आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें उनके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो देखने के लिए मिल रहा है। वह इस दौरान काफी ब्यूटीफुल नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है और उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।
कियारा आडवाणी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “पोस्ट पैकअप शूट…”। अब एक्ट्रेस की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है। कुछ ही घंटे में इन तस्वीरों पर 9 लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
Read More: Jacqueline Fernandez पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन पर टूट के बिखर गईं एक्ट्रेस
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ में शादी की थी। दोनों ने 7 फरवरी साल 2023 में शादी रचाई थी। जल्दी ही यह कपल शादी के 2 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। इस कपल ने कुछ वक्त पहले खुद प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। आखिरी बार कियारा को ‘गेम चेंजर’ फिल्म में देखा गया था और इसमें वह रामचरण के अपोजिट नजर आई थी।