Feature

सौतेली मां श्रीदेवी की इस फिल्म को देखे बिना Arjun Kapoor नहीं खाते थे खाना, बोले- वो मेरे दिल के बहुत करीब…

अर्जुन कपूर ने एक बार खुलासा किया था कि श्रीदेवी की मिस्टर इंडिया फिल्म के बिना वह बचपन में खाना भी नहीं खाते थे।

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में भी बने रहते हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी को लेकर नहीं बल्कि उनकी बचपन की एक आदत को लेकर जिक्र करने वाले हैं। जो उनकी सौतेली मां श्रीदेवी से जुड़ा हुआ है और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था।

यह बात तो सभी को पता होगी कि अर्जुन कपूर और उनके सौतेली मां श्रीदेवी के बीच का रिश्ता बिल्कुल भी साधारण नहीं था। बताते चलें कि एक्टर का श्रीदेवी की एक फिल्म से बहुत ही खास कनेक्शन था और इतना ही नहीं वह इस फिल्म को देखे बिना खाना भी नहीं खाते थे। तो चलिए जानते हैं कि क्या है यह पूरा किस्सा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीदेवी और अनिल कपूर की आईकॉनिक फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ अर्जुन कपूर को बहुत ज्यादा पसंद थी। दरअसल आपको बता दें कि इस फिल्म में जो वीएफएक्स और एडिट इस्तेमाल किए गए थे उसने अर्जुन कपूर को हमेशा हैरान कर दिया। तब के समय की तकनीक के बावजूद फिल्म का लुक बहुत ही साफ दिखाई दिया।

Sushmita Sen Mithun Chakraborty
जब Sushmita Sen संग इंटिमेट सीन में 25 साल बाद एक्टर हुआ बेकाबू, एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि मिस्टर इंडिया उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि उनकी बचपन की याद है। वह इस फिल्म को बार-बार देखा करते थे और इतना ही नहीं उनका VHS प्लेयर इसके चलते खराब हो गया था।

मिस्टर इंडिया फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी काफी ज्यादा बेहतरीन है और यही अर्जुन कपूर को भी काफी अच्छी लगी। उनको लगता है कि उनके चाचू अनिल कपूर ही असल में मिस्टर इंडिया है और यह किरदार उनके लिए बहुत ही ज्यादा खास था।

Read More: चोरी छुपे पत्नी का ब्रेस्ट मिल्क पी गया था ये एक्टर, पत्नी ने उठाया ऐसा कदम कि…

Ayushmann Khurrana
चोरी छुपे पत्नी का ब्रेस्ट मिल्क पी गया था ये एक्टर, पत्नी ने उठाया ऐसा कदम कि…

लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म का एक सीन अर्जुन कपूर आज तक पूरा नहीं देख पाए हैं। यह सीन छोटी बच्ची टीना की डेथ वाला है और यह सीन उनको हमेशा इमोशनल कर देता है। इस सीन के दौरान हमेशा अर्जुन कपूर फास्ट फॉरवार्ड इसको कर देते हैं। एक्टर के दिल में यह फिल्म आज भी बसी हुई है और हर एक डायलॉग उनको अच्छे से याद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button