Feature

Must Watch: क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर टॉप से भरपूर ये 5 हिंदी फिल्में, इस वीकेंड नहीं होंगे बोर

Suspense Thriller Films On OTT: हॉलीवुड फिल्मों के सस्पेंस और थ्रिलर के बारे में तो हम सब जानते ही हैं, जो भारतीय दर्शकों को हैरान कर देती हैं। लेकिन सिर्फ विदेशों में ही नहीं, भारत में भी कुछ ऐसी शानदार फिल्में बनी हैं, जिनका सस्पेंस आपको हैरान कर देगा। हम आपको ऐसी ही टॉप हिंदी फिल्मों की लिस्ट दे रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही हैं और जिनके सस्पेंस के चलते आप आखिरी तक स्क्रीन से चिपके रहेंगे।

जानेजान (2023)

नेटफ्लिक्स पर 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म जानेजान एक मर्डर मिस्ट्री है, जो आपको पूरी फिल्म के दौरान सस्पेंस में डाले रखेगी। फिल्म में करीना कपूर लीड रोल में हैं, जबकि जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म में एक मर्डर और डेड बॉडी छुपाने का तरीका इतना दिलचस्प है कि आप अंत तक यह नहीं समझ पाएंगे कि असल कातिल कौन है। यह फिल्म एक क्राइम और सस्पेंस का फुल डोज है, जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

खूफिया (2023)

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध खूफिया एक और शानदार सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में तब्बू लीड रोल में हैं, जो एक RAW एजेंट की भूमिका में हैं। फिल्म में वह भारत के सिक्योरिटी सीक्रेट्स का व्यापार करने वाले एक जासूस का पता लगाती हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तब्बू के अलावा अली फजल और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर का एक बेहतरीन मिश्रण है।

Sushmita Sen Mithun Chakraborty
जब Sushmita Sen संग इंटिमेट सीन में 25 साल बाद एक्टर हुआ बेकाबू, एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

मोनिका ओ माय डार्लिंग (2022)

वसन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग एक डार्क क्राइम-थ्रिलर है, जो 2022 में रिलीज़ हुई थी। राजकुमार राव और हुमा कुरैशी स्टारर इस फिल्म में मर्डर का हर शक विक्टिम बन जाता है। फिल्म का सस्पेंस इतना कड़क है कि आप स्क्रीन से एक पल के लिए भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। यह फिल्म एक ऐसी क्राइम थ्रिलर है, जो आपको हर मोड़ पर हैरान करेगी।

हसीन दिलरुबा (2021)

तापसी पन्नू की शानदार फिल्म हसीन दिलरुबा को उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। इसमें मर्डर का तरीका इतना चौंकाने वाला है कि होश उड़ जाएंगे, और मिस्ट्री ऐसी है कि पसीने छूट जाएंगे। यह फिल्म 2021 में रिलीज़ हुई थी और इसे विनील मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी अहम भूमिका में नजर आते हैं। यह फिल्म एक सस्पेंस-थ्रिलर का बेहतरीन उदाहरण है।

Arjun Kapoor Sridevi
सौतेली मां श्रीदेवी की इस फिल्म को देखे बिना Arjun Kapoor नहीं खाते थे खाना, बोले- वो मेरे दिल के बहुत करीब…

इत्तेफाक (2017)

सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म इत्तेफाक भी एक बेहतरीन सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म एक डबल मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दोनों एक्टर्स अहम गवाह होते हैं। फिल्म 2017 में रिलीज़ हुई थी और इसे अभय चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म का सस्पेंस आपको लगातार अपनी सीट से चिपके रहने पर मजबूर करेगा।

Read More : बिजनेसमैन शख्स को डेट कर रही हैं Shanaya Kapoor ? एक कमेंट ने खोल डाला पूरा सच!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button