Television

शादी के 9 साल बाद Divyanka Tripathi संग तलाक की अफवाहों पर विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम दोनों…

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने शादी के 9 साल बाद तलाक लेने पर चुप्पी तोड़ी है।

Divyanka Tripathi Husband Vivek Dahiya On Divorce Rumours: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनके पति विवेक दहिया भी काफी पसंद किए जाते हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है और फैंस का भी इनको खूब प्यार मिलता है। दोनों ने जुलाई 2016 में एक ग्रैंड वेडिंग की थी और अब दोनों की शादी को 9 साल हो चुके हैं।

लेकिन पिछले कुछ वक्त से दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक को लेकर खबर आ रही है कि दोनों तलाक लेकर जल्दी ही अलग होने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विवेक ने अभी तक तलाक की खबरों पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है और हाल ही में उन्होंने पत्नी दिव्यांका संग अपने रिश्ते का सच भी जाहिर कर दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विवेक ने इस पर बात करते हुए बताया कि तलाक की खबरें पूरी तरीके से गलत है। इस तरह की खबरों पर ध्यान देने के बजाय वह लोग इन पर हंसते हैं। एबीपी न्यूज़ द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें विवेक ने कहा कि “बहुत मजे आ रहे हैं। मैं और दिव्यांका हम दोनों ही इन सब चीजों पर हंस रहे थे।”

 

Smriti Irani
‘तुलसी’ बनकर फिर वापस लौटेंगी Smriti Irani, खुद दिया जवाब
View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)

विवेक ने आगे बात करते हुए कहा कि “यह हम लोग तो आइसक्रीम खाते हुए यही सोच रहे थे कि और लंबा चलेगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे। मैं भी यूट्यूब व्लॉगिंग करता हूं और मुझे अच्छे से पता है कि यह क्लिकबैट क्या होता है। मैं इन सब चीजों को बहुत अच्छे तरीके से समझता हूं। कुछ सनसनी डाल दोगे तो लोग आएंगे और आपको सुनेंगे।”

Monalisa
डीपनेक ब्लाउज और बांधनी साड़ी पहने भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने ढ़ाया कहर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

Read More: बच्चे के लिए पति ने किया मना, एक्ट्रेस को मज़बूरन करवाने पड़े एग्स फ्रीज, काफ़ी दर्द झेलने के बाद ये हसीना बनी एक्ट्रेस

विवेक आगे बात करते हुए कहते हैं कि “लेकिन उसमें कुछ भी नहीं होता है और कुछ भी ऐसी फेक चीजों को बढ़ावा ना दें।” विवेक की इन बातों को सुनने के बाद में फैंस ने राहत की सांस ली है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दिव्यांका और विवेक के फैंस चाहते हैं कि दोनों साथ में रहे और उनके साथ में रहने की दुआएं भी करते हुए नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button