Divyanka Tripathi संग तलाक लेने वाले हैं Vivek Dahiya? मिस्ट्री गर्ल संग हुए स्पॉट तो लोगों ने लगाए कयास
Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Divorce: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है एक वायरल वीडियो, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इस खबर ने फैंस को झटका दे दिया है, लेकिन क्या वाकई ऐसा कुछ होने जा रहा है? आइए, जानते हैं इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई।
कैसे उड़ी तलाक की अफवाह?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में विवेक दहिया को किसी अन्य एक्ट्रेस के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पैपराजी के कैमरों में कैद इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजन्स के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या विवेक और दिव्यांका के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा? कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि विवेक अपनी पत्नी दिव्यांका को तलाक देने वाले हैं।
View this post on Instagram
फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग इस अफवाह को सच मान रहे हैं और कह रहे हैं कि इस समय तलाक का सीजन चल रहा है, वहीं कुछ लोग विवेक के बचाव में उतर आए और कहा कि वह किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में अपनी को-स्टार के साथ जा रहे होंगे। एक फैन ने लिखा – “दिव्यांका और विवेक टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल हैं, इनके बीच तलाक जैसी कोई बात नहीं हो सकती!”
क्या सच में अलग हो रहे हैं दिव्यांका और विवेक?
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर शुरू हुई थी। कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली। तब से दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते हुए नजर आते हैं। उनकी रोमांटिक तस्वीरें और कपल गोल्स से भरे पोस्ट सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते हैं। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि दोनों के बीच कुछ गलत चल रहा है।
Read More : ‘स्त्री’ फिल्म में श्रद्धा कपूर का नाम हुआ रिवील!
क्या कहा दिव्यांका और विवेक ने?
अब तक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की ओर से इस अफवाह पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब सेलेब्रिटीज के बारे में इस तरह की अफवाहें उड़ी हों। इससे पहले भी कई बार मशहूर जोड़ियों के बारे में इसी तरह की खबरें उड़ चुकी हैं, जो बाद में पूरी तरह झूठी साबित हुईं।