बॉयफ्रेंड के नाम की टी-शर्ट पहन Janhvi Kapoor ने फैन्स को दिया बड़ा हिंट, कन्फर्म किया रिलेशनशिप?
Janhvi Kapoor Confirm Relationship With Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जान्हवी और शिखर दोनों को ही कई बार साथ में इवेंट्स और वेकेशन बनाते हुए भी देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की वीडियो और तस्वीर वायरल होती हुई भी नजर आती है। साथ ही अक्सर जब भी वह एक दूसरे को लेकर बात करते हैं तो ग्लो करने लगते हैं।
बता दे कि जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वह एक बार ब्रेकअप कर लेने के बाद दोबारा उनके साथ ही रिलेशनशिप में आ गई थी। दरअसल इस समय वरुण धवन के साथ में उनकी एक नई तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जान्हवी कपूर को इस दौरान एक लग्जरी होटल के कर्मचारियों के साथ में पोस्ट देते हुए देखा जा सकता है। लेकिन जिस चीज ने नेटीज़न्स का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वह जान्हवी कपूर के कपड़े थे। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम और तस्वीर वाली एक टी शर्ट पहनी हुई थी। अब यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Read More: Pushpa 2: पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए आई बुरी खबर, सुनकर चकनाचूर हो जाएगा दिल!
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जान्हवी कपूर की यह टी शर्ट कस्टमाइज्ड है। उनके कपड़ों पर सिर्फ उनके बॉयफ्रेंड का नाम ही नहीं बल्कि कुछ तस्वीरें भी प्रिंट हुई नजर आ रही है। अब सोशल मीडिया पर लगातार इसी बात की चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।