Sumbul Touqeer Khan: कभी वड़ा पाव खाकर किया था गुजारा, आज 21 साल की उम्र में करोड़ों की बनी मालकिन

Sumbul Touqeer Khan Struggle: सुंबुल तौकीर खान टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह टेलीविजन का एक जाना माना चेहरा बन चुकी है। उन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में इतनी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली है, जो सितारे सालों की मेहनत के बाद भी कई बार हासिल नहीं कर पाते हैं। इसीलिए आज हम आपको उनकी स्ट्रगल के बारे में बताने वाले हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया काम

सुंबुल तौकीर खान ने अपने करियर की शुरुआत बेहद ही छोटी उम्र में कर दी थी। पहली बार उन्हें सीरियल ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ में देखा गया था। बाद में उनका ‘जोधा अकबर’ में सपोर्टिंग रोल में भी देखा गया। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी एक्ट्रेस ने काफी दमदार काम किया था।

‘इमली’ शो से मिला फेम

हालांकि जब लीड किरदार में सुंबुल तौकीर खान ‘इमली’ सीरियल में नजर आई तो हर किसी के दिलों पर छा गई थी। उनके चुलबुले अंदाज ने उनको रातों-रात स्टार बना दिया था और आज भी उनके फैंस उनको इमली कहकर ही बुलाते हैं। वह टीवी की एक टॉप एक्ट्रेस भी बन गई है। लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा समय भी आया था जब उन्हें एक टाइम सिर्फ वड़ा पाव खाकर पेट भरना पड़ता था।

सुंबुल तौकीर खान की नेटवर्थ

सुंबुल तौकीर खान आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन चुकी है। आपको बता दें कि अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो कुछ खबरों के अनुसार वह 14 करोड़ की मालकिन है। उनके पास खुद का मुंबई में एक लग्जरी घर भी है और इसकी तस्वीरों को खुद वह अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं।

Read More: Avneet Kaur: कभी रहने के लिए नहीं थी छत, छोटी सी उम्र में अवनीत कौर ने किया संघर्ष, जानें 12 साल का स्ट्रगल

सुंबुल तौकीर खान के शोज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुंबुल तौकीर खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बन गई है। उनको बालवीर, प्यार तूने क्या किया, चंद्रगुप्त मौर्य और वारिस जैसे शोज में देखा जा चुका है। आखरी बार वह ‘काव्या’ सीरियल में नजर आई थी।