शादीशुदा होते हुए भी सिंगर Kumar Sanu ने Kunickaa Sadanand को किया था डेट, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Kunickaa Sadanand On Kumar Sanu: कुमार सानू बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर है और आपको बता दें कि अपने वक्त पर वह काफी बेहतरीन गाने गा चुके हैं। 90 के दशक में तकरीबन हर एक फिल्म में उनका एक गाना तो जरूर हुआ करता था। हर एक लड़की उनकी आवाज की दीवानी हो गई थी और इनमें से एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का नाम भी शामिल है।

कुनिका सदानंद तो कुमार सानू की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी है। सिद्धार्थ कनन के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुनिका सदानंद ने कुमार सानू के साथ अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। अपने इस बात को कबूल भी किया कि वह सिंगर के साथ में रिलेशनशिप में थी और तब सिंगर शादीशुदा भी थे।

कुनिका सदानंद ने इस पर आगे बात करते हुए यह भी बताया कि उनकी मुलाकात सिंगर से ऊटी में हुई थी जहां पर शूटिंग चल रही थी। कुमार सानू वहां पर अपनी पत्नी और परिवार के साथ में हॉलीडे पर आए थे। एक्ट्रेस ने बताया कि कुमार सानू अपनी पहली पत्नी के साथ में एक बहुत मुश्किल रिश्ते में थे।

कुनिका सदानंद ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि एक बार कुमार सानू उनके साथ में ड्रिंक कर रहे थे। इस दौरान सिंगर ने एक्ट्रेस को दुखी होकर सभी बातें बता दी थी। कुनिका सदानंद ने बताया कि कुमार सानू तो नशे की हालत में होटल के रूम की खिड़की से कूदना चाहते थे क्योंकि वह बहुत ज्यादा डिप्रेशन में थे।

कुनिका सदानंद ने बताया कि कुमार सानू को उन्होंने खिड़की से कूदने से रोका जिसके बाद में वह दोनों एक दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे। एक्ट्रेस ने तो इस बात का भी खुलासा किया कि एक बार कुमार सानू की पहली पत्नी उनसे बहुत नाराज हो गई थी। इसी के चलते उन्होंने उनके घर के बाहर हंगामा भी कर दिया था।

Read More: जब साक्षी तंवर के साथ राम कपूर ने दिया था ऑनस्क्रीन किसिंग सीन, एक्ट्रेस के पिता ने फोन कर एक्टर को किया हैरान

कुनिका सदानंद ने इस दौरान बताया कि “उनकी पत्नी ने मेरे घर पर आकर मेरी गाड़ी को हॉकी स्टिक से तोड़ दिया था। वह मेरे घर के बाहर आकर चीखती और चिल्लाती थी। लेकिन मैं भी उनको समझ सकती थी और उन्हें अपने बच्चों के लिए पैसा चाहिए था। वो इसमें बिल्कुल भी गलत नहीं थी।”

कुनिका सदानंद ने आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने कहा कि मुझे वो वापस नहीं चाहिए। दोनों का रिश्ता तकरीबन 5 साल तक चला। दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी मानने लगे थे। हालांकि इसके बावजूद कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर कभी बात नहीं की। कुमार सानू ने भी दूसरी शादी कर ली और आज वह दो बेटियों के पिता है।