जब Divyanka Tripathi लो लगा था 9 लाख का चूना, CA ने धोखे से करवा लिए चेक साइन

Divyanka Tripathi Struggle For Money: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दी कि उन्होंने काफी सारे मशहूर शोज में भी काम किया है। इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी लाजवाब है। वह खुलकर बात करना पसंद करती हैं और उनका चुलबुलापन भी काफी पसंद किया जाता है।

अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने हिंदी रश के साथ बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी को लेकर काफी सारे खुलासे किए। दरअसल एक्ट्रेस ने बताया कि उनके CA ने ही उनके साथ में फ्रॉड कर दिया था। एक्ट्रेस के वह 12 लाख रुपए लेकर गायब हो गया था। इस बात का खुलासा दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने इस पर बात करते हुए कहा कि “मेरा एक CA था। तब मैं 20-24 घंटे काम करती थी। तो किसी और CA के पास या पूछताछ करने का टाइम नहीं था। तो वो दूसरे शहर से आते थे। तो एक बार उन्होंने मुझसे कहा कि मैडम आप तो खर्चा ही नहीं कर रही हो आपका टैक्स कैसे होगा। तब सच में मैं खर्चा नहीं करती थी। क्योंकि टाइम ही नहीं था।”

दिव्यांका त्रिपाठी ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “एक दिन उन्होंने मुझे कई सारे चेक और पेपर्स पर साइन ले लिए। उन्होंने मुझसे कहा कि बाकी का मैं फिल कर लूंगा आप तो बस साइन कर दो। मुझे भी लगा कि अपना बंदा है और यह कर लेगा। तो मैं भी भरोसा कर लिया था। लेकिन उसके बाद वह गायब हो गया और मेरी 2 साल की कमाई चली गई। 12 लाख रुपए लेकर वह फरार हो गया।”

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए बताया कि “मैं उसको फोन करती रह गई। लेकिन फिर जैसे तैसे मैंने अपने दोस्त को उसके शहर में भेजा और उससे 4 चेक निकलवाए। लेकिन उसमें से भी तीन चेक बाउंस हो गए और मुझे 9 लाख रुपए का चूना लग गया। बाद में चेक बाउंस का केस भी किया तो वकील बिक गया और बाद में हमने उस केस को छोड़ दिया।”

Read More: जब सेट पर बिना बात रोने लग जाती थीं Divyanka Tripathi, डिप्रेशन का हो गई थीं शिकार

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि जब शो बंद हुआ तो उनके बुरे दिन शुरू हो गए थे और उन्होंने सोचा कि काश वो पैसे उनके पास होते। लेकिन बाद में उन्होंने छोटे-छोटे ऐड करके अपना गुजारा किया। हालांकि दिव्यंका त्रिपाठी ने फिर भी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के बलबूते पर एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया है।