Arjun Kapoor : माँ का स्थान हर बच्चे के दिल में खास होता है और उनकी यादें जीवनभर साथ रहती हैं। हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी दिवंगत मां मोना कपूर की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया और सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में अर्जुन कपूर ने अपनी मां के लिए अपना प्यार और स्नेह व्यक्त करते हुए एक छोटा सा वीडियो भी साझा किया, जिसे देखकर उनके फॉलोअर्स बेहद भावुक हो गए।
अर्जुन कपूर का मां के लिए पोस्ट
4 फरवरी को अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मां मोना कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की। साथ ही उन्होंने उनकी जयंती पर एक नोट लिखा। आर्जुन ने लिखा कि वह अपनी मां को बहुत याद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जहां भी हों, उनपर और उनकी बहन अंशुला कपूर पर गर्व महसूस कर रही होंगी।
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि उनके पास अपनी मां की कोई और तस्वीर नहीं है और वे शब्दों से भी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। अभिनेता का यह भावुक संदेश उनके फॉलोअर्स को दिल छूने वाला लगा और उनके फैंस ने इस पोस्ट पर सकारात्मक संदेश दिए और अर्जुन कपूर को सांत्वना दी।
अंशुला कपूर ने भी मां के लिए भावुक संदेश लिखा
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी अपनी मां के लिए एक दिल छूने वाला संदेश लिखा। अंशुला ने अपनी मां के लिए कहा जहां भी वह हों, उनके लिए अच्छे और खुशहाल पलों की कामना की। उन्होंने अपनी मां के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, “मैं आशा करती हूं कि आप आज दही कढ़ी, फिश करी और चावल खा रही होंगी.. मैं आशा करती हूं कि आप जहां भी हैं, अपनी सबसे बड़ी मुस्कान के साथ मुस्करा रही होंगी।”
Read More : धर्मेंद्र शास्त्री के बयान पर क्या बोली एक्ट्रेस Mamta Kulkarni, जब रजत शर्मा ने पूछा था सवाल
इस पोस्ट पर संजय कपूर, माहिप कपूर, दीया मिर्जा और भावना पांडे जैसे अन्य सितारों ने भी अपनी सहानुभूति व्यक्त की और दिलों की इमोजी भेजी।
यह दृश्य एक ओर दिल को छूने वाला था, वहीं दूसरी ओर बेहद भावुक भी। मां की यादों में खोए इन भाई-बहन का प्यार सभी को प्रेरित करता है।