महाकुंभ की Monalisa को Rose Day पर मिला सरप्राइज, चाहने वालों ने भेजे गुलाब के साथ शानदार गिफ्ट्स!

Monalisa Got Surprise On Rose Day: महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा ने अपनी आंखों और सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है। उनकी मासूमियत और मोहक अंदाज ने उन्हें रातों-रात एक स्टार बना दिया। महाकुंभ में उनका सरल रूप और अंदाज सबकी नजरों में आ गया, जिसके बाद मोनालिसा के फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोग उनकी अनूठी खूबसूरती और आकर्षण को देखकर चकित हो गए हैं, और उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी तेज हो गई है।

नई जिंदगी का सफर

मोनालिसा को फिल्मों और इनॉग्रेशन के लिए ऑफर मिलने लगे हैं। हाल ही में उन्हें झांसी से इनॉग्रेशन के लिए 2 मार्च को बुलावा मिला है, जिसे उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया। उनकी नई जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है, और वह इस बदलाव से खुश नजर आ रही हैं। मोनालिसा का आत्मविश्वास और उनकी नई पहचान को लेकर उत्साह साफ तौर पर देखा जा सकता है।

वैलेंटाइन वीक में सरप्राइज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Monalisa (@_monalisa_official)

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत में मोनालिसा को ढेर सारे गिफ्ट्स मिले हैं। 14 फरवरी के रोज डे पर फैंस ने उन्हें मेकअप किट और अन्य गिफ्ट्स भेजे। मोनालिसा को इस सरप्राइज से बहुत खुशी हुई, और उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो में वह खुशी से गिफ्ट्स अनपैक करती नजर आईं और उन सभी को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें यह प्यारे गिफ्ट्स भेजे। उनकी इस मासूमियत और सादगी को देखकर फैंस ने उनके लिए प्यार और समर्थन जताया है।

Read More : मॉर्डन लव स्टोरी है Junaid Khan और Khushi Kapoor की ‘Loveyapa’, सोशल मीडिया पर मचा रही है धूम

मोनालिसा की बढ़ती फैन फॉलोइंग

मोनालिसा की बढ़ती पॉपुलैरिटी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने लिखा, “वाह, मोनालिसा अब स्टार बन गई है।” वहीं दूसरे यूजर ने उनकी ओवरनाइट पॉपुलैरिटी पर हैरान होकर कमेंट किया, “मोनालिसा ने सबका दिल जीत लिया।”