Athiya Shetty Birthday: सुनील शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। एक वक्त हुआ करता था जब सुनील शेट्टी की फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। लेकिन जितना उनका करियर सक्सेसफुल साबित हुआ उतना उनकी बेटी अथिया शेट्टी का करियर फ्लॉप साबित हो गया।
अथिया शेट्टी का डेब्यू
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने साल 2015 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और अपने करियर में सिर्फ उनकी तीन ही फिल्में रिलीज हुई है। उनको साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ में देखा गया था और इस फिल्म में उनके साथ में सूरज पंचोली नजर आए थे। यह फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉप भी साबित हुई थी।
अथिया शेट्टी का करियर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अथिया शेट्टी की इस डेब्यू फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 33.37 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद एक्ट्रेस को साल 2017 में फिल्म ‘मुबारकां’ में भी देखा जा चुका है और इस फिल्म में उनके साथ में अर्जुन कपूर नजर आए थे। उनकी यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई।
अथिया शेट्टी की तीसरी फिल्म
बाद में अथिया को ‘मोतीचूर चकनाचूर’ फ़िल्म में भी देखा गया। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए। यह फिल्मी फ्लॉप साबित हुई। इसके अलावा आपको बता दें कि अथिया शेट्टी ने फिल्म नवाबजादे में एक गाने में अपनी स्पेशल अपीयरेंस दी थी।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी
अथिया शेट्टी का 5 नवंबर को जन्मदिन है और आपको बता दें कि उन्होंने मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल के साथ में शादी की है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी काफी ज्यादा इंटिमेट तरीके से हुई थी। इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल हुई थी।
Read More: ‘मुझे क्या मिलेगा…’, जब काम के बदले में Nora Fatehi से डिमांड करते थे लोग, छलका एक्ट्रेस का दर्द
अथिया शेट्टी की नेट वर्थ
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अथिया शेट्टी का करियर उनके पिता सुनील शेट्टी की तरह बिल्कुल भी नहीं रहा। लेकिन इसके बावजूद भी वह करोड़ों की मालकिन है और उनकी नेटवर्थ तकरीबन 30 करोड़ के आसपास है। सोशल मीडिया पर भी उनको अक्सर एक्टिव देखा जाता है और इंस्टाग्राम पर भी वह ब्रांड प्रमोशन करती हुई नजर आती है।