Cibil Score कम होने पर लड़के को चुकानी पड़ी भारी कीमत, लड़की वालों ने तोड़ दी शादी

Viral News : आजकल शादी के फैसले में वित्तीय स्थिति की अहम भूमिका है। जहां पहले लड़के की सैलरी को लेकर फैसला किया जाता था, वहीं अब CIBIL स्कोर भी एक अहम मानदंड बन गया है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि लड़के की आर्थिक स्थिति मजबूत है या नहीं। हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें महाराष्ट्र के मूर्तिजापुर में एक लड़के की शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि उसका CIBIL स्कोर कम था।

शादी तय होने के बाद अचानक CIBIL स्कोर की बात आई

मूर्तिजापुर के दो परिवारों के बीच लंबे समय से शादी की चर्चा चल रही थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को पसंद किया था और शादी की तारीख फिक्स करने की तैयारी चल रही थी। लेकिन तभी लड़की के मामा ने लड़के का CIBIL स्कोर चेक करने का सुझाव दिया। इस सुझाव के बाद लड़के का CIBIL स्कोर चेक किया गया, और परिणाम चौंकाने वाले थे।

Read More : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे की बिगड़ी तबीयत ,इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा गया दिल्ली

लड़के के CIBIL स्कोर ने तोड़ा रिश्ता

लड़के का CIBIL स्कोर काफी कम था, जो यह दर्शाता था कि उसने कई बैंकों से कर्ज लिया था और उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। इसके बाद लड़की के मामा और परिवार के अन्य सदस्य इस बात से असहमत हो गए कि अगर लड़का पहले से ही कर्ज में डूबा है, तो उनकी बेटी का भविष्य उसके साथ सुरक्षित नहीं हो सकता।