कभी पति को भाई मानकर बांध दी थी राखी, दोस्त का घर उजाड़ने का लगा टैग, जानें Sridevi की फ़िल्मी लव स्टोरी

Sridevi Boney Kapoor: श्रीदेवी को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि जब भी उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल उठता है तो अक्सर विवाद होना पक्का साबित होता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने बोनी कपूर के साथ में शादी की थी और कहा जाता है कि बोनी कपूर की पहली पत्नी श्रीदेवी की दोस्त थी।

बोनी कपूर को राखी बांध चुकी है श्रीदेवी

कहा तो यह भी जाता है कि श्रीदेवी ने एक वक्त पर बोनी कपूर के हाथ पर राखी भी बांध दी थी। हालांकि आज हम आपको बोनी कपूर और श्रीदेवी की यह फिल्मी प्रेम कहानी बताने वाले हैं। जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाने वाले हैं। मालूम होगी दोनों की मुलाकात फिल्म ‘सोलहवां सावन’ के दौरान हुई थी।

बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी की पहली फिल्म

पहले ही मुलाकात में बोनी कपूर भी श्रीदेवी पर अपना दिल हार बैठे थे। बाद में उन्होंने अपने भाई अनिल कपूर के साथ में फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में श्रीदेवी को कास्ट किया। इसके बाद में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मां से मुलाकात की और उनका 10 लाख की फीस देने का ऑफर भी रखा। लेकिन बाद में 11 लाख में यह बात पक्की हो गई थी।

Sridevi Boney Kapoor
Sridevi Boney Kapoor

श्रीदेवी और बोनी कपूर की प्रेम कहानी

धीरे-धीरे फिल्म की शूटिंग होने लगी और बोनी कपूर और श्रीदेवी की मुलाकातों का सिलसिला भी बढ़ने लगा। दोनों के बीच में दोस्ती भी हुई और जब एक बार श्रीदेवी की मां बीमार हो गई थी तो बोनी कपूर ने उनकी काफी ज्यादा मदद भी कर दी थी। ये वही समय था जब श्रीदेवी भी बोनी कपूर के प्यार में पड़ गई थी और तब बोनी कपूर की शादी मोना कपूर से हो चुकी थी।

श्रीदेवी और बोनी कपूर के बच्चे

लेकिन श्रीदेवी के लिए बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दे दिया था और अभिनेत्री से शादी कर ली थी। शादी के बाद श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां भी हुई। पहली बेटी जान्हवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर चुकी है और दूसरी बेटी खुशी कपूर अभी मां के नक्शे कदमों पर चलती हुई नजर आ रही है।

Read More: Khesari Lal Yadav करने जा रहे राजनीति में एंट्री? बोले- मैं सेवा करना चाहता हूं लेकिन…

श्रीदेवी का निधन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब श्रीदेवी का निधन हुआ था तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक्ट्रेस की मौत 24 फरवरी साल 2018 में हो गई थी और इस दौरान वह भारत में भी नहीं थी। मालूम हो कि श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ में दुबई में एक शादी अटेंड करने के लिए गई थी। इसी दौरान उनके साथ में यह हादसा हुआ था।