महंगे कपड़े और दिखावे से दूर! साधारण लुक में पत्नी संग प्रयागराज पहुंचे करोड़पति एक्टर, संगम में लगाई डुबकी

Rajkumar Rao And Patralekha at Prayagraj: प्रयागराज के महाकुंभ में जहां दुनियाभर से लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं बॉलीवुड और टीवी के तमाम सितारे भी इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। एक्टर राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ महाकुंभ में पवित्र स्नान करने पहुंचे। उनकी साधारणता और विनम्रता ने फैंस को चौंका दिया। राजकुमार ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिनमें वे एक आम श्रद्धालु की तरह नजर आ रहे हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा का पवित्र स्नान

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने संगम में डुबकी लगाने से पहले प्रसिद्ध साध्वी भगवती सरस्वती से विधि-विधान से स्नान कराया और पूजा अर्चना की। इसके बाद, राजकुमार ने ऋषिकेश के प्रसिद्ध धार्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, परमार्थ निकेतन के आश्रम में स्वामी जी और साध्वी भगवती सरस्वती द्वारा उनका स्वागत किया गया।

साधारण लुक में फैंस की तारीफ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parmarth Niketan (@parmarthniketan)

इस दौरान राजकुमार और पत्रलेखा ने साधारण कपड़े पहने थे। राजकुमार राव ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी, जबकि पत्रलेखा ने ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी। इस साधारण लुक को देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, और सोशल मीडिया पर उन्हें एक आम आदमी की तरह व्यवहार करने के लिए सराह रहे हैं।

Read More : Vivek Ranjan Agnihotri ने केजरीवाल की हार पर कसा तंज, कहा-“हर सवाल का जवाब यहीं होगा”

महाकुंभ में अपना अनुभव साझा करते हुए राजकुमार राव

राजकुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे संगम में डुबकी लगाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि वे और उनकी पत्नी मां गंगा से बहुत प्यार करते हैं। इसके साथ ही, वे परमार्थ निकेतन आश्रम में ठहरे हुए हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा के साधारण और विनम्र व्यवहार को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने यह भी कहा कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद राजकुमार ने कोई शो-ऑफ नहीं किया और एक आम आदमी की तरह संगम में डुबकी लगाई।