Anushka Sharma: आर्मी परिवार से आई थी ये अनुष्का शर्मा, पहली फिल्म से हुईं पॉपुलर

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि उनका बैकग्राउंड भी एक्टिंग का नहीं रहा। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से हर किसी के दिलों पर राज किया। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 में अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से निकलकर अनुष्का शर्मा का बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना काफी संघर्ष भरा रहा। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। एक वक्त ऐसा आया जब फिल्म इंडस्ट्री के रास्ते उनके लिए खुल गए और शाहरुख खान की फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा का परिवार (Anushka Sharma Family)

भले ही अनुष्का शर्मा उत्तर प्रदेश के रहने वाली है लेकिन उनका परिवार भी काफी बड़ा है। इतना ही नहीं वह एक आर्मी फैमिली से बिलॉन्ग करती है। दरअसल उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा आर्मी अफसर है तो वही उनकी मां आशिमा शर्मा एक हाउसवाइफ है।

अनुष्का शर्मा का एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम करनेश शर्मा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भले ही अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उनके माता-पिता उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले हैं।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा की पढ़ाई (Anushka Sharma Education)

अब बात आती है अनुष्का शर्मा की पढ़ाई की तो आपको बता दें कि उन्होंने शुरू से अपनी स्कूल की पढ़ाई आर्मी स्कूल से की है। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके पिता आर्मी अफसर हुआ करते थे और इसी के चलते उनकी पढ़ाई भी एक आर्मी स्कूल से ही पूरी हुई।

बाद में अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज से बैचलर आफ आर्ट्स की डिग्री भी ली। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुष्का ने इकोनॉमिक्स में मास्टर की डिग्री भी ली हुई है। लेकिन इतनी पढ़ाई करने के बावजूद भी उन्होंने एक्टिंग का रास्ता चुना। लेकिन उनकी पढ़ाई में भी कोई कमी नहीं रही और वह एक होनहार स्टूडेंट रही है।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा का संघर्ष (Anushka Sharma Struggle)

हर एक व्यक्ति के जीवन में संघर्ष तो आता ही है। ऐसा ही कुछ अनुष्का शर्मा के साथ में हुआ और वह एक आउटसाइडर भी है। इसीलिए फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाना उनके लिए काफी चुनौती पूर्ण रहा। लेकिन फिर भी उन्होंने हर एक मुसीबत का डटकर सामना किया और इस मुकाम को पाया है।

अनुष्का शर्मा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। कई फैशन शोज में वह रैंप वॉक करती हुई भी नजर आई। खल की उनको कई बार रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा है। जानकर हैरानी होगी कि 15 साल की उम्र में उनको अपने लुक्स के वजह से काफी लोगों से खरी खोटी सुनाई पड़ी। इसके चलते उनका मानसिक आघात भी पहुंचा था।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा का करियर (Anushka Sharma Career)

अनुष्का शर्मा का करियर इतना आसान नहीं रहा है। उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। अनुष्का ने साल 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया। इसके बाद वह लगातार कई और फैशन शोज में भी नजर आई।

अनुष्का शर्मा ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से साल 2008 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में अनुष्का शर्मा को कैसे लिया गया था? दरअसल आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि वह अपनी इस फिल्म में बिल्कुल एक नई नवेली एक्ट्रेस को काम दे।

आदित्य चोपड़ा को इस फिल्म के लिए एक ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी जिसे कभी भी पर्दे पर काम नहीं किया हो। ना ही एक्टिंग में कोई भी उसका एक्सपीरियंस हो। जब अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया तो आदित्य चोपड़ा ने उनको यह ऑफर दे दिया था। बाद में 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान की हीरोइन बनाकर बॉलीवुड डेब्यू किया।

लेकिन अक्सर ऐसा नहीं होता है कि कोई भी एक्टर या एक्ट्रेस पहली ही फिल्म से छा जाए। लेकिन अनुष्का शर्मा के केस में ऐसा हुआ और उनकी किस्मत ने उनके साथ भी दिया। अपनी पहली ही फिल्म से अनुष्का शर्मा ने हर दिल पर राज किया। शाहरुख खान के साथ में अपनी पहली फिल्म से वह रातों-रात चर्चा में आ गई थी। फिल्म में उन्होंने एक सीधी साधी लड़की का किरदार निभाया था।

इस फिल्म के बाद में अनुष्का शर्मा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार वह अपने करियर में काम करती रही। उन्होंने बदमाश कंपनी (2010), बैंड बाजा बारात (2010), पटियाला हाउस (2011), लेडीज वर्सिज रिकी बहल (2011), जब तक है जान (2012), मटरू की बिजली का मंडोला (2013), पीके (2014), NH10 (2015), बॉम्बे वेलवेट (2015), दिल धड़कने दो (2015), सुल्तान (2016), ए दिल है मुश्किल (2016), फिल्लोरी (2017), जब हैरी मेट सेजल (2017), परी (2018), सुई धागा (2018), जीरो (2018), संजू (2018), चकदा एक्सप्रेस (2023) जैसी फिल्मों में काम किया।

हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का शर्मा ने सिर्फ एक्टिंग के तौर पर ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माता के तौर पर भी काफी बेहतरीन काम किया है। उन्होंने सिर्फ फिल्मों में अभिनय करने के अलावा कई सारी फिल्मों का निर्माण भी किया है। इस लिस्ट में NH10, फिल्लोरी, और परी जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा की लव लाइफ (Anushka Sharma Love Life)

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस है और ऐसा कभी भी नहीं हो सकता कि किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस का नाम किसी लव अफेयर में ना जुड़ा हो। अनुष्का शर्मा के भी कई सारे लव अफेयर्स रहे और इसके बावजूद भी उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली को चुना। आज दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश है। लेकिन विराट कोहली से पहले अनुष्का शर्मा के हमने नीचे कुछ लव अफेयर्स के बारे में जिक्र किया है।

  1. जोहेब युसूफ: अनुष्का शर्मा ने मॉडलिंग करियर से अपनी शुरुआत की थी और इसी दौरान वह जोहेब युसूफ को डेट करने लगी थी। दोनों बेंगलुरु में मिले। मुंबई भी साथ आए। जहां अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री में आगे बढ़ गई तो वही जोहेब का कुछ खास इंडस्ट्री में करियर नहीं बन पाया। इसलिए वह वापस बेंगलुरु चले गए और यही दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया।
  2. रणवीर सिंह: अनुष्का शर्मा का नाम रणवीर सिंह के साथ में भी जोड़ा गया था। खबरों के अनुसार साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे। हालांकि 2011 में दोनों के बीच दरार आने लग गई थी। कहा जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्मेंस देखकर अनुष्का शर्मा गुस्सा हो गई थी। दोनों के बीच में गलतफहमियों के चलते कहा सुनी हुई और यही उनका रिश्ता भी खत्म हो गया।
  3. शाहिद कपूर: अनुष्का शर्मा की अफेयर लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम भी शामिल है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ की सक्सेस पार्टी में हुई। यहां तक कि खबरों के अनुसार इस पार्टी में दोनों ने लिप लॉक भी कर लिया था। बताया जाता है कि ‘बदमाश कंपनी’ की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। हालांकि बाद में दोनों ने इस रिश्ते को लेकर पुष्टि भी नहीं की।
  4. सुरेश रैना: अनुष्का शर्मा के भाई स्टेट लेवल पर क्रिकेटर रह चुके हैं। इसी चलते शुरू से ही अनुष्का का झुकाव भी क्रिकेट में काफी रहा है। लेकिन साल 2012 के दौरान कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर सुरेश रैना एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने अफेयर को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की थी।
  5. रणबीर कपूर: किसी एक्ट्रेस की लव अफेयर की बात हो रही हो और वहां पर रणबीर कपूर का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। जी हां रणबीर कपूर का नाम भी अनुष्का शर्मा के साथ में जुड़ चुका है। दोनों की मुलाकात करण जौहर की पार्टी में हुई। दोनों को बाद में कई बार साथ में देखा भी गया। बॉम्बे वेलवेट और ए दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में भी दोनों को साथ में देखा गया। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी।

Anushka Sharma

लेकिन सब कुछ छोड़कर अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली का हाथ थाम लिया। यहां हम आपको अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और कब शुरू हुई इस बात की पूरी विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। तो आपको बताते चलें कि यह दोनों की मुलाकात 2013 में एक शैंपू विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मिलते ही दोस्त बन गए। कहा तो यह भी जाता है कि जब पहली बार विराट कोहली, अनुष्का शर्मा से मिले थे तो थोड़ा नर्वस हो गए थे और वही अनुष्का की तेज नजरों को देखकर उनको घबराहट होने लगी थी। लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में कब तक दिल हो गई यह उनको भी पता नहीं चला।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2014 में कई बार साथ में देखे गए। तब दोनों की अफेयर की अफवाहें भी आने लग गई थी। 2014 में ही दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अनुष्का और विराट कोहली को साथ में देखे जाने का दावा भी किया गया था। हालांकि इसी साल के अंत में विराट कोहली ने खुद पब्लिकली तौर पर अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच के दौरान विराट कोहली ने सभी दर्शकों के बीच में बैठी हुई अनुष्का शर्मा की तरफ फ्लाइंग किस किया। इसी दौरान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए अपने प्यार को पब्लिकली तौर पर जाहिर कर दिया था। 3 साल तक एक दूसरे को डेट भी किया। 2016 में तो दोनों की ब्रेकअप की खबर भी सामने आने लगी थी।

लेकिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने प्यार पर विश्वास रखा। रिश्ते में काफी सारे उतार-चढ़ाव आने के बावजूद भी उन्होंने इन सभी अफवाहों से निकलकर एक दूसरे का हाथ थाम लिया। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में इंटिमेट तौर पर शादी कर ली। दोनों की शादी में कुछ ही लोग शामिल हुए थे।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर पर जनवरी 2021 में बेटी वामिका का जन्म हुआ। देखते ही देखते अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका बड़ी हुई तो इस कपल ने अपनी फैमिली पूरी करने का प्लान बना लिया। 2023 में अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हुई और फरवरी 2024 में बेटे अकाय का इस कपल ने स्वागत किया।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा के विवाद (Anushka Sharma Controversies)

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है और कई बार ऐसे सेलिब्रिटीज का विवादों में नाम तो आ ही जाता है। अनुष्का शर्मा के नाम भी कई ऐसे विवाद है। बताते चलें कि जब भी अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के क्रिकेट मैच में पहुंचती थीं तो उनको ट्रोल किया जाता था। ऐसा इसीलिए क्योंकि कभी विराट कोहली का प्रदर्शन खराब रहता था या फिर कभी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती थी तो इसका जिम्मेदार अनुष्का को ठहराया जाता था। हालांकि इन सब चीजों से एक्ट्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ा।

इसके अलावा एक स्पोर्ट्स वियर ब्रांड ने अनुष्का शर्मा की सहमति के बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर लिया था। इसके बाद में काफी विवाद भी देखने को मिला था और सोशल मीडिया पर भी यह चीजें काफी वायरल हुई थी। यहां तक की इन सब चीजों पर अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने भी आपत्ति जाहिर की थी और सोशल मीडिया पर ब्रांड की आलोचना भी की थी।

कई सारी बॉलीवुड हसीनाएं ऐसी है जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेकर अपनी ब्यूटी को और भी ज्यादा अच्छा करने का सोचा। ऐसा ही इल्जाम अनुष्का शर्मा पर भी लगाया गया कि उन्होंने अपने चेहरे में बदलाव करने के चलते प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। हालांकि कभी भी अनुष्का शर्मा की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा का इंस्टाग्राम (Anushka Sharma Instagram)

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है और अक्सर अपने फैन्स के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी देखी जाती है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। बताते चलें कि इंस्टाग्राम पर तकरीबन उनको 68.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यह एक बहुत बड़ी आबादी होती है।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा की फीस (Anushka Sharma Fees)

अब बात आती है अनुष्का शर्मा की सैलरी या फिर कहें फीस की। अनुष्का शर्मा एक्टिंग के अलावा भी कई और जगह से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। इस लिस्ट में ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर फिल्म निर्माण और निवेश तक शामिल है। जहां से अनुष्का शर्मा अगर एक्टिंग ना भी करें तो भी वह कमाई कर सकती हैं।

अनुष्का शर्मा अपनी एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ की फीस ले लेती है। वही एक विज्ञापन के लिए वह तीन से 7 करोड़ की फीस लेती है। ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वह मोटी कमाई करती है। उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ है। जहां वह फिल्मों का निर्माण करके भी अच्छी कमाई कर लेती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई बिजनेस में भी निवेश किया हुआ है। स्टेज परफॉर्मेंस और अन्य इवेंट में उपस्थित होने के लिए भी वह अच्छी खासी फीस लेती है।

Anushka Sharma

Read More: Divyanka Tripathi: रद्दी बेचकर किया गुजारा, पहले प्यार में मिले धोखे से टूट गई थीं दिव्यांका

अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ (Anushka Sharma Net Worth)

अनुष्का शर्मा करोड़ो मालकिन है और आज के वक्त में एक लग्जरी लाइफ जीती है। शायद ही कोई ऐसी चीज होगी जो उनके पास ना हो। महंगी गाड़ियों से लेकर शानदार चीजों तक उनके पास में बहुत महंगी महंगी चीजें हैं। जिसमें आलीशान बंगला भी मौजूद है।

बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पास मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट है और इसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा मुंबई में अन्य पॉश इलाकों में भी एक्ट्रेस के पास प्रॉपर्टी मौजूद है। जिनको उन्होंने किराए पर चढ़ाया हुआ है और वहां से भी मोटी कमाई करती है।

अनुष्का शर्मा को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास में रेंज रोवर वॉग, मर्सिडीज़ बेंज एस-क्लास, बीएमडब्ल्यू जैसी कई सारी गाड़ियां उनके पास मौजूद है। गाड़ियों से लेकर बैग, ज्वेलरी और फैशन ब्रांड की भी कई सारी लग्जरी चीजें अनुष्का शर्मा के पास है। इसीलिए अगर उनकी नेटवर्क की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह तकरीबन 255 से लेकर 306 करोड़ की मालकिन है। साल में वह तकरीबन 45 करोड़ की कमाई करती है।