Trends

पूजा के दौरान मशहूर एक्टर को हार्ट अटैक, कुछ ही पलों में हो गई मौत!

Giri Dinesh Passed Away: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। प्रसिद्ध अभिनेता गिरी दिनेश, जो फिल्म ‘नवग्रह’ में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे उनका शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका निधन 45 वर्ष की उम्र में हुआ। इस घटना ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

सीने में दर्द के कारण हुआ निधन

7 फरवरी की शाम, गिरी दिनेश अपने घर पर पूजा कर रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह नीचे गिर पड़े। उनकी हालत बिगड़ते देख उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

फिल्मी करियर में सफलता

गिरी दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। फिल्म ‘नवग्रह’ में शेट्टी का किरदार निभाकर उन्होंने बड़ी पहचान हासिल की थी। यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद गिरी दिनेश ‘चमकैसी चिंदी उदासी’ और ‘वज्र’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।

Read More : Udit Narayan ने फिर कर दिया फीमेल फैन को किस…नए Video के बाद मच गया बवाल

Ranveer Allahbadia Apologized To Pakistanis
Ranveer Allahbadia ने पाकिस्तानियों से मांगी माफी तो भड़के लोग, बोले- तुम जेल में ही ठीक थे…

फिल्म इंडस्ट्री में शोक

गिरी दिनेश के अचानक निधन से न केवल उनके फैंस बल्कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री भी शोक में डूब गई है। उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। फिल्म ‘नवग्रह’ के री-रिलीज होने के बाद उनके फैंस का यह दुख और भी गहरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button