इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है Monsalisa का डांस, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

Monsalisa Dance Viral Video : आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कोई भी रातों रात स्टार बन सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ, जिन्होंने महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी सादगी और खूबसूरत आंखों से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद से उनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, इस बीच उनका एक नया डांस वीडियो वायरल हो गया है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।

मोनालिसा का ग्लैमरस अवतार

मोनालिसा का डांस वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा वेस्ट्रर्न ड्रेस पहनकर बॉलीवुड गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका अंदाज और परफेक्ट मूव्स देखने के बाद, लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई को लेकर अब तक कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ni8.out9⭐Star (@ni8.out9)

वीडियो की सच्चाई – क्या मोनालिसा का यह डांस वीडियो असली है?

जब इस वीडियो को देखा गया, तो कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल उठाए। वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने सोचा कि मोनालिसा ने बॉलीवुड गाने पर डांस किया है, जबकि कुछ ने इसे एआई जनरेटेड वीडियो बताया। दरअसल, यह वीडियो एक डीपफेक (Deepfake) वीडियो है, जिसमें मोनालिसा के चेहरे का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए, यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि एक डिजिटल तकनीक से तैयार किया गया है।

Read More : विक्की कौशल के नए लुक ने दी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को मात, क्या बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका?

डांस वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन्स

यूजर्स के रिएक्शन्स वीडियो के वायरल होने के बाद आने लगे। कुछ लोग मोनालिसा की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ ने इस वीडियो की असलियत पर सवाल उठाए। कई लोग तो वीडियो को लेकर इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या मोनालिसा ने खुद इस वीडियो में डांस किया है या फिर यह केवल एक जाल है।

चाहे यह वीडियो डीपफेक हो, लेकिन मोनालिसा की सोशल मीडिया पर जो लोकप्रियता है, वह एक तथ्य है। उन्होंने महाकुंभ में अपनी सादगी और अदाओं से सबका ध्यान आकर्षित किया था, और अब उनका नाम हर ओर चर्चा में है। इस बीच, उनकी कई अन्य वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।