Trends

जब रजत शर्मा ने Mamta Kulkarni से कहा – “900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली!” जानिए क्या बोली एक्ट्रेस

Mamta Kulkarni  : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, जो अब आध्यात्मिक जीवन अपना चुकी हैं, हाल ही में इंडिया टीवी के चर्चित शो ‘आप की अदालत’ में नजर आईं। इस दौरान शो के होस्ट और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने उनसे कई तीखे सवाल पूछे। जब ममता ने अपनी संन्यासी यात्रा के बारे में बताया, तो रजत शर्मा ने व्यंग्य करते हुए कहा, “900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली!”

क्या ममता कुलकर्णी सच में संन्यासी हैं?

इस इंटरव्यू में रजत शर्मा ने ममता से पूछा कि क्या उन्होंने वास्तव में संन्यास ले लिया है, या फिर यह सब महज एक नाटक है? क्या उन्हें शास्त्रों का वास्तविक ज्ञान है? ममता ने इन सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से सनातन धर्म को अपना चुकी हैं और गहन अध्ययन के बाद ही इस मार्ग पर आई हैं।

Read More : खुशी कपूर ने खोला अपने कॉस्मेटिक सर्जरी और वेट लॉस का राज, लोगों ने कहा- ‘मां नहीं, श्वेता नंदा जैसी दिखने लगी’

 

yuzvandra cahal with rj mahvash
RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, शेयर किया क्रिप्टिक विडियो
View this post on Instagram

 

A post shared by Jojo Boss (@jojo_boss786)

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने पर उठे सवाल

ममता कुलकर्णी को हाल ही में किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया, जिस पर भी कई सवाल उठे। कुछ लोगों ने दावा किया कि इसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये दिए। जब रजत शर्मा ने इस मुद्दे को उठाया, तो ममता ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह सब अफवाहें हैं।

Read More : कास्टिंग काउच को लेकर Sara Arfeen Khan ने दिया बड़ा बयान! इतने सालों में मेरे साथ’…

Bhojpuri Song
Bhojpuri Song : आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बीच तीखी नोक झोक, शादी में जमाया रंग

4 साल की गुमनामी और फिर वापसी

ममता ने यह भी बताया कि वह 24 साल तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर क्यों रहीं और इन वर्षों में उन्होंने क्या किया। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने आध्यात्मिक सफर में थीं और खुद को आत्मज्ञान की ओर ले जा रही थीं।

शाहरुख, सलमान और अक्षय के बारे में दिलचस्प किस्से

ममता कुलकर्णी ने अपने दौर के सुपरस्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार के बारे में भी कई दिलचस्प किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उनके किससे अच्छे संबंध थे और किसके साथ उनके मतभेद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button