Salman Khan ने पहनी राम मंदिर थीम घड़ी, क़ीमत सुन पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन!
Salman Khan wore a Ram Temple-themed watch : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) हमेशा अपने खास अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक सलमान खान का जलवा हर जगह बरकरार रहता है। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फिर एक बार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।इस बार सलमान खान भगवान राम से जुड़ी एक खास घड़ी पहनकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके हाथ में भगवान राम की जन्मभूमि से प्रेरित एक केसरिया घड़ी नजर आ रही है। उनकी यह घड़ी दूर से ही चमक रही है और इसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान रह गया।
राम जन्मभूमि से जुड़ी है सलमान खान की घड़ी
सलमान खान की घड़ी सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं है, बल्कि यह उनकी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जुड़ाव को भी दर्शाती है। उन्होंने जो घड़ी पहनी है, उसका नाम Epic X Ram Janmabhoomi Titanium Edition 2 है। इस घड़ी में भगवान राम, उनके हाथ में धनुष, और हनुमान जी की मूर्ति भी बनी हुई है।इस घड़ी को मशहूर लग्जरी ब्रांड Jacob & Co ने बनाया है और इसकी ऑनलाइन कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है। इससे पहले अभिषेक बच्चन भी इस घड़ी को पहन चुके हैं। यह घड़ी न सिर्फ भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि इसे पहनकर सलमान खान ने यह दिखा दिया कि उनके दिल में भी राष्ट्र और आध्यात्म के प्रति गहरी आस्था है।
सोशल मीडिया पर छाए सलमान
जैसे ही सलमान खान की ये तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई। लोग उनकी इस घड़ी की तारीफ कर रहे हैं और इसे “देशभक्ति और आस्था का प्रतीक” बता रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि सलमान का यह अंदाज उन्हें और भी खास बना देता है।
ईद पर ‘सिकंदर’ से करेंगे बड़ा धमाका
सलमान खान सिर्फ अपनी घड़ी ही नहीं, बल्कि अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद सलमान की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर आ रही है, इसलिए फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है और उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करेगी।
Read More : ‘सड़क पर घसीटना चाहिए…,’ Tony Kakkar को मिली धमकी, सिंगर ने ट्रोलर को किया एक्सपोज
सलमान खान का नया अंदाज कर रहा फैंस को इंप्रेस
चाहे उनके स्टाइल की बात हो या फिल्मों की, सलमान खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अब भगवान राम से जुड़ी इस महंगी घड़ी को पहनकर उन्होंने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ भी फैंस को उतना ही इंप्रेस कर पाती है या नहीं!