Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की देसी गर्ल कहा जाता है और उन्होंने आज सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं है बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। अगर उनके जन्म के बारे में बात करेंगे तो आपको बता दें कि वह 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार में पैदा हुई थी। जो अभी के समय पर झारखंड में है।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रियंका चोपड़ा की जीवन की पूरी जानकारी देने वाले हैं। यहां हम आपको उनकी फैमिली के अलावा उनके करियर, लव अफेयर्स से लेकर शादी और बच्चों के बारे में भी बताने वाले हैं। इसीलिए अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा के बारे में हर एक छोटी से बड़ी चीज जानना चाहते थे है तो हमारे आर्टिकल में बने रहे।
प्रियंका चोपड़ा का परिवार (Priyanka Chopra Family)
अगर हम प्रियंका चोपड़ा के परिवार की बात करते हैं तो आपको बता दें कि सबसे पहले उनके माता-पिता का नाम सामने आता है। प्रियंका चोपड़ा की मां का नाम मधु चोपड़ा है। वह एक डॉक्टर है और भारतीय सेवा में फिजिशियन भी रह चुकी हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के पिता की बात करें तो वह अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन वह भी एक डॉक्टर हुआ करते थे और भारतीय सेवा में अपनी सेवाएं भी दे चुके हैं। उनके पिता अशोक चोपड़ा का निधन 10 जून 2013 को हो गया था।
वहीं अगर हम बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा के भाई और बहन की। तो भई हमारी देसी गर्ल की कोई बहन तो नहीं है लेकिन भाई जरूर है। बता दें कि उनके भाई का नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है जो कि छोटे हैं। कुछ वक्त पहले ही उनके भाई की शादी भी हुई थी। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहनें जरूर है जिनमें परिणीति चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा का नाम शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई (Priyanka Chopra Education)
अब बात आती है प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई की तो आपको बता दें कि उन्होंने अपनी शुरुआत की पढ़ाई लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज और बरेली के सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज से पूरी की। बाद में वह कुछ वक्त के लिए अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका भी गई थी। वहां पर वह अपनी मौसी के साथ रही और हाई स्कूल किया। भारत वापस आकर बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की।
प्रियंका चोपड़ा ने 12वीं के बाद में मुंबई के जय हिंद कॉलेज में साइंस में एडमिशन ले लिया था। यहां पर वह कॉलेज पढ़ने के लिए आई थी। लेकिन साल 2000 के दौरान मिस वर्ल्ड का ख़िताब उनके नाम हुआ और फिर उनको मॉडलिंग और एक्टिंग के भी कई सारे ऑफर आने लग गए। इसी में आगे बढ़ने के चलते उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
प्रियंका चोपड़ा का संघर्ष (Priyanka Chopra Struggle)
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में काफी संघर्ष किया है और तभी बॉलीवुड में उनको देसी गर्ल के नाम से जाना जाता है। दरअसल जमशेदपुर में एक मिडिल क्लास फैमिली में उनका जन्म हुआ। उनके माता-पिता दोनों ही आर्मी में डॉक्टर हुआ करते थे और इसी के चलते उनका बचपन कई अलग-अलग शहरों में बीता है।
प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ 17 साल की उम्र में मिस इंडिया की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और इसको जीता भी। लेकिन जैसे ही उनको मिस वर्ल्ड का खिताब मिला वैसे ही उनको कई सारे फिल्मों और मॉडलिंग के ऑफर आने लग गए थे। तब वह कॉलेज में थी और इसी के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी थी।
लेकिन इस प्रतियोगिता में प्रियंका चोपड़ा का हिस्सा लेना इतना आसान नहीं था। बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा के पिता बहुत स्ट्रिक्ट थे और फैशन के बेहद खिलाफ भी थे। यहां तक कि उनके पिता ने एक्ट्रेस पर काफी पाबंदियां भी लगा दी थी। लेकिन एक कहावत है ना कि अगर आप में हुनर हो तो कभी भी उसको बांधकर नहीं रखा जा सकता है।
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने उनका सपोर्ट किया। मधु चोपड़ा ने ही अपनी बेटी की तस्वीरों को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए भेजा था। अगर शायद प्रियंका की मां ऐसा नहीं करती तो आज एक्ट्रेस बॉलीवुड की देसी गर्ल कहलाती ही नहीं। बाद में प्रियंका ने लंदन जाकर मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम कर लिया था।
इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने रंग की वजह से भी काफी संघर्ष किया है। स्कूल की पढ़ाई के लिए वह लंदन अपनी मौसी के पास में रहने गई तो वहां पर स्कूल में कई सारे कंपटीशन में वह हिस्सा लेती थी। शुरू से ही उनको डांस और एक्टिंग का शौक रहा। लेकिन विदेश में लोग उनको सांवली कहकर चिढ़ाते थे।
बॉलीवुड में देसी गर्ल का खिताब अपने नाम करने के बाद में प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी कदम रखा। लेकिन यहां पर भी उनका संघर्ष काफी कड़ा रहा। दरअसल, हॉलीवुड में उनकी ख़ास पहचान नहीं थी और ना ही उनको कोई जानता था। इसी के चलते उनका काफी संघर्ष करना पड़ा। प्रियंका ने काफी सारे ऑडिशन भी दिए।
हालांकि आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई। टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ में मुख्य किरदार निभाकर हॉलीवुड में उनकी पापुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई थी। लेकिन यहां पर भी उन्हें अपने रंग की वजह से काफी संघर्ष करना पड़ा और कम पानी में काफी उन्हें मुश्किलें भी हुई।
प्रियंका चोपड़ा का करियर (Priyanka Chopra Career)
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और अब हॉलीवुड में भी लगातार वह बेहतरीन काम कर रही है। लेकिन उनके करियर की शुरुआत मॉडलिंग से ही हुई है। पहले तो उन्होंने मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। जैसे ही उनको फिल्मों के ऑफर आने लगे वैसे ही उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मारी।
साल 1997 में सिर्फ 17 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था और इसकी विनर भी बनी थी। बाद में साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक खास पहचान बनाई थी। इतनी खूबसूरती और समझदारी के साथ वह आगे बढ़ती गई।
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से नहीं बल्कि तमिल इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजान’ में काम किया और यही से उनकी एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। बाद में साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया।
प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में पहली फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन साल 2003 में अंदाज फिल्म से उन्होंने हर तरफ अपनी एक खास पहचान बना दी थी और उनकी एक्टिंग से रातों-रात वह स्टार बन गई थी। प्लान (2004), किस्मत (2004), संभव (2004), मुझसे शादी करोगी (2004), एतराज (2004) में काम किया।
आगे चलकर प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैकमेल (2005), करम (2005), वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम (2005), यकीन (2005), बरसात (2005), ब्लफमास्टर (2005), टैक्सी नंबर 9211 (2006), 36 चीन टाउन (2006), अलग (2006), कृष (2006), आपकी खातिर (2006), डॉन (2006) में काम किया।
सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव (2007), बिग ब्रदर (2007), ओम शांति ओम (कैमियो) (2007), माई नेम इज एंथोनी गोंज़ालेज़ (कैमियो) (2007), लव स्टोरी 2050 (2007), गॉड तुस्सी ग्रेट हो (2008), चमकू (2008), द्रोण (2008), फैशन (2008), दोस्ताना (2008), बिल्लू (कैमियो) (2009), कमिने (2009), व्हाट्स योर राशी? (2009), प्यार इम्पॉसिबल! (2010), जाने कहाँ से आयी है (कैमियो) (2010), अंजाणा अंजानी (2010)
7 खून माफ (2011), रा.वन (कैमियो) (2011), डॉन 2 (2011), अग्निपथ (2012), तेरी मेरी कहानी (2012), बर्फी! (2012), दीवाना मैं दीवाना (2013), गर्ल राइज़िंग (डॉक्यूमेंट्री, नरेटर) (2013), शूटआउट एट वडाला (कैमियो) (2013), बॉम्बे टॉकीज (कैमियो) (2013), प्लेन्स (हॉलीवुड, आवाज़) (2013), ज़ंजीर (2013), कृष 3 (2013), गोलियों की रासलीला राम-लीला (कैमियो) (2013), गुंडे (2014), मैरी कॉम (2014), दिल धड़कने दो (2015), बाजीराव मस्तानी (2015), जय गंगाजल (2016), वेंटीलेटर (मराठी, कैमियो और निर्माता) (2016)
2016 के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की तरफ रुख कर लिया था। 2017 में उन्होंने हॉलीवुड में ‘बेवॉच’ फिल्म में काम किया। बाद में ए किड लाइक जेक (2018), इजन्ट इट रोमांटिक (2019), वी आर ओनली फैमिली (2020), वी कैन बी हीरोज (2020), द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स (2021), लव अगेन (2023) जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स (Priyanka Chopra Affairs)
प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ भी काफी बेहतरीन रही है। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि प्रियंका चोपड़ा ने कई हीरोज के साथ काम किया और उनके साथ में उनका नाम जुड़ गया। हालांकि कई बार प्रियंका चोपड़ा कई एक्टर्स के साथ में सीरियस रिलेशनशिप में भी रही है। नीचे हम आपको प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स की पूरी लिस्ट दे रहे हैं।
- असीम मर्चेंट: जब प्रियंका चोपड़ा मॉडलिंग कर रही थी और मिस वर्ल्ड का किताब उन्होंने अपने नाम किया था तब वह मॉडल असीम मर्चेंट को डेट कर रही थी। हालांकि यह रिश्ता टिक नहीं पाया और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा तो यह भी जाता है कि प्रियंका चोपड़ा को जैसे-जैसे बॉलीवुड में सक्सेस हासिल हुई वैसे-वैसे वह अपने प्यार यानी कि ऐसी मर्चेंट को भूल गई।
- अक्षय कुमार: प्रियंका चोपड़ा की अफेयर लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है और आपको बता दें कि दोनों ने अंदाज, मुझसे शादी करोगी और एतराज जैसी कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि दोनों में से कभी भी किसी ने अपने अफेयर को लेकर बात नहीं की। बाद में यह भी कहा जाता है कि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उनको प्रियंका चोपड़ा के साथ में काम करने से मना कर दिया था।
- हरमन बावेजा: हरमन बावेजा अब इंडस्ट्री से भले ही गायब हो गए हो लेकिन साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘लव स्टोरी 2050’ फिल्में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। हरमन थोड़े-थोड़े ऋतिक रोशन की तरह नजर आते थे। इसी के चलते वह बेहद जल्दी लोकप्रिय हो गए थे। लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास चल नहीं पाई। हालांकि हरमन और प्रियंका के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। कहा जाता है कि हरमन तब बिपाशा बसु के करीब आ गए थे और इसी के चलते प्रियंका के साथ उनका रिश्ता खराब हो गया था।
- शाहिद कपूर: प्रियंका चोपड़ा की अफेयर लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम भी शामिल है। लेकिन एक वक्त था जब मीरा राजपूत से शादी करने से पहले उनका नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ में जोड़ा गया था। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने अफेयर को लेकर दुनिया वालों के सामने स्वीकार नहीं किया। लेकिन कहा जाता है कि जब आयकर विभाग की टीम प्रियंका चोपड़ा के घर रेड करने पहुंची थी तो शाहिद कपूर ने ही उनके घर का दरवाजा खोला था।
- शाहरुख खान: शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका चोपड़ा का काफी ज्यादा नाम जोड़ा गया था। हालांकि कभी भी दोनों नहीं इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी। कहा तो यह भी जाता है कि एक वक्त के बाद शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से मना कर दिया था।
- गेरार्ड बटलर: निक जोनस को डेट करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी बॉयफ्रेंड गेरार्ड बटलर को डेट किया। कहा जाता है कि जब गेरार्ड बटलर भारत आए थे तो प्रियंका के घर पर ही ठहरे थे। इसकी खुशी में प्रियंका ने पार्टी भी दी थी। यहां तक कि वह प्रियंका से मिलने के लिए एक बार उनकी फिल्म के सेट पर जयपुर आ गए।
प्रियंका चोपड़ा की शादी (Priyanka Chopra Marraige)
प्रियंका चोपड़ा भले ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही है। लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने जीवन के हमसफर को चुन ही लिया। उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ में शादी की। बताते चलें कि दोनों की मुलाकात साल 2017 में मेट गला इवेंट में हुई। जहां पर दोनों एक दूसरे से बातचीत भी करने लगे और पहले ही नजर में एक दूसरे को पसंद भी करने लगे।
एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका और निक दोनों नहीं इस बात का खुलासा किया था कि मेट गला से तकरीबन एक हफ्ते पहले उनकी पहली डेट हो चुकी थी। इस मुलाकात के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भारत आकर निक को अपने घर पर इनवाइट भी किया था। यहां पर निक ने प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा से भी मुलाकात किया और दोनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक की।
यहीं से प्रियंका और निक की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। बाद में निक ने प्रियंका को ग्रीस में शादी के लिए प्रपोज किया और उनके जन्मदिन पर अंगूठी दी। बाद में 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने शादी कर ली। प्रियंका और निक ने हिंदू और इसी दोनों रीति-रिवाज के साथ में शादी की थी।
लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि प्रियंका, निक से 10 साल बड़ी हैं। इसको लेकर काफी ज्यादा आलोचना भी की गई थी। हालांकि इसके बावजूद भी निक और प्रियंका का प्यार जीत गया। दोनों की केमिस्ट्री भी काफी लाजवाब दिखती है। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। प्रियंका की बेटी सरोगेसी के जरिए हुई है।
प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram)
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी एक सुपरस्टार बन गई है। उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन काम किया है और अब वह अपने जीवन का एक बेहतरीन फेज जी रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनको तकरीबन 92.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा की फीस (Priyanka Chopra Fees)
अब बात आती है प्रियंका चोपड़ा की फीस और नेटवर्थ की। तो आपको बताते चलें कि वह अभी के समय पर तकरीबन 12 से 15 करोड़ की एक फिल्म के लिए फीस लेती है। कुछ दावों के अनुसार वह बॉलीवुड फिल्मों के लिए 6 से 10 करोड़ की फीस लेती हैं। इस तरह से वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस है।
प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ (Priyanka Chopra Net Worth)
लेकिन अगर प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि वह सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर स्टेज शो, प्रोडक्शन हाउस, बिजनेस और अपने सोशल मीडिया से अच्छी खासी कमाई करती है। वैसे तो उनकी कुल नेटवर्क तकरीबन 650 करोड़ की बताई जाती है।
Read More: Anushka Sharma: आर्मी परिवार से आई थी ये अनुष्का शर्मा, पहली फिल्म से हुईं पॉपुलर
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करती है। एक स्टेज शो के लिए वह 4 से 5 करोड़ की फीस लेती है। उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है जहां वह फ़िल्में और टीवी शोज का निर्माण करती है। वहां से भी उनकी अच्छी कमाई होती है। प्रियंका चोपड़ा के कई बिजनेस है जिसमें फैशन ब्रांड से लेकर रेस्टोरेंट भी शामिल है।