Bhojpuri
आम्रपाली दुबे के ‘बलमुआ कैसे’ गाने ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, फैंस के आंखों से झलका दर्द
Amrapali Dubey Song: आम्रपाली दुबे के 'बलमुआ कैसे' गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचाया दिया। वीडियो इतनी इमोशनल है कि लोगों के आंखों से दर्द झलक गया।
Amrapali Dubey Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे के सभी गाने और फिल्म आउट होते ही हिट जो जाते हैं। उनके नए से लेकर पुराने सभी गाने लोगों बड़े ही चाव से सुनते हैं। वहीं आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी हमेशा ही धूम मचाती है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है और फैंस हमेशा ही उनके अगले वीडियो के इंतजार में रहते हैं। इस प्यारे जोड़ी का एक गाना ‘बलमुआ कैसे तेजब रे छोटी ननदी भी लोगों को बहुत पसंद आया है, यह गाना 5 साल पहले रिलीज हुआ था।
यहां देखें वीडियो
गाने में क्या है खास?
‘बलमुआ कैसे तेजब रे छोटी ननदी’ में आम्रपाली दुबे के अलावा निरहुआ भी हैं। गाने में वो अपने पति से अपनी छोटी ननद की शिकायत कर रही हैं। ननद खूब रो रही हैं और आम्रपाली का भी दिल टूटा हुआ है।