Television

‘वो कई महिलाओं संग सो चुका है…’, Ex गर्लफ्रेंड ने Digvijay Rathee की खोली पोल? लगाए गंभीर आरोप

Unnati Tomar Exposed Digvijay Rathee: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। हाल ही में उन्नति ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में दिग्विजय पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि दिग्विजय ने उन्हें धोखा दिया और इसके बाद वह खुद उन पर धोखा देने का आरोप लगा रहे थे। उन्नति की भावुक बातें सुनकर उनके फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

उन्नति का आरोप: दिग्विजय ने किया धोखा

उन्नति ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में रोते हुए कहा कि पहले वह अपने पूर्व-बॉयफ्रेंड आदित्य से बातचीत किया करती थीं, लेकिन दिग्विजय ने उन पर इतना दबाव डाला कि उन्होंने आदित्य से संपर्क करना बंद कर दिया। उन्नति के अनुसार, वह घंटों दिग्विजय से बात करती थीं और उन्हें लगता था कि दिग्विजय सच्चे हैं, लेकिन वह बाद में समझ पाई कि यह सब झूठ था। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय उन्हें हमेशा यह कहकर रोकता था कि वह आदित्य के बारे में बात करना बंद कर दें और उनके रिश्ते पर ध्यान दें।उन्नति ने यह भी बताया कि समय के साथ उन्हें यह समझ में आया कि दिग्विजय का इरादा सही नहीं था। वह उन पर लगातार आरोप लगा रहा था कि वह उसे धोखा दे रही हैं, जबकि असल में वह खुद कई लड़कियों के साथ सो चुका था। उन्नति ने कहा, “अब मैं यही सोचती हूं कि काश मैंने उसे धोखा दिया होता, क्योंकि वह तो दूसरों के साथ सोता था।”

 

Hina Khan
भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच Hina Khan ने लगाई शांति की गुहार, जुम्मा पर अल्लाह से मांगी दुआ
View this post on Instagram

 

A post shared by Arush yadav 🚩 (@reality.showzz)

दिग्विजय का नंबर लीक करने पर सफाई

इस बीच, उन्नति के एक और कदम ने विवाद को और बढ़ा दिया, जब उन्होंने गलती से दिग्विजय का निजी नंबर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया। हालांकि, उन्नति ने बाद में इस मामले पर अपनी सफाई दी और कहा कि यह एक गलती थी, जिसके लिए वह पछता रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “नंबर लीक करने की मेरी एक गलती थी और मुझे इसका पछतावा है। यह बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला था और अब मैंने वह स्टोरी हटा दी है।”

Avinash Mishra Slama Pakistani Actress Mahira Khan
‘अब भारत में काम मांगने मत आना’, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया शर्मनाक, भड़के Avinash Mishra

Read More : https://chunkybollywood.in/bollywood/hardik-pandya-enjoying-holiday-in-dubai-with-rumored-girlfriend-jasmine-hint-from-viral-pictures-3215.html

सोशल मीडिया पर गहमागहमी

उन्नति और दिग्विजय के इस विवाद ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है। जहां एक ओर उन्नति ने अपनी बात रखी और दिग्विजय पर धोखा देने के आरोप लगाए, वहीं दूसरी ओर उनके फैंस और अन्य लोग इस मामले पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उन्नति के इस बयान और दिग्विजय के नंबर लीक करने के बाद इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button