बेटी Aaradhya के जन्मदिन पर दूर खड़े दिखे Abhishek Bachchan, वीडियो देख फैंस की नम हुईं आंखें
Aaradhya Bachchan Birthday Video Viral: इस समय हर तरफ बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच कलेह की खबरें जोर पकड़ रही है। कहा जा रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच में रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। खबरों के अनुसार दोनों तलाक भी लेने वाले हैं और काफी लंबे समय से अलग भी रह रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच आराध्या बच्चन का आज यानी की 16 नवंबर को जन्मदिन है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
आराध्या बच्चन आज 13 साल की हो चुकी है और उनके जन्मदिन भी मनाया जा रहा है। अब इसी बीच आराध्या के जन्मदिन के मौके पर उनके कई सारे वीडियो वायरल होते हुए नजर आ रहे हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो हैरान कर देने वाला सामने आ रहा है। जो कि सोशल मीडिया पर लगातार वायरल भी हो रहा है।
13 साल की हुई अभिषेक की लाडली
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भले ही ऐश्वर्या राय बच्चन की इकलौती बेटी आराध्या की इंडस्ट्री में अभी तक एंट्री नहीं हुई है। लेकिन वह सिर्फ 13 साल की उम्र में हजारों की संख्या में अपने फैन जुटा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके कई सारे फैन पेज बने हुए हैं और ऐसा ही एक फैन पेज पर वीडियो वायरल होता हुआ नजर आया है।
आराध्या की पुरानी जन्मदिन की वीडियो वायरल
दरअसल एक फैन पेज के जरिए एक वीडियो शेयर किया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आराध्या के जन्मदिन का यह थ्रोबैक वीडियो है। इस दौरान वह बच्चों के साथ में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए नजर आई। वहीं पर उनके साथ में उनकी मां ऐश्वर्या राय भी खड़ी हुई देखी जा सकती हैं।
View this post on Instagram
आराध्या से दूर खड़े नजर आए अभिषेक
दूसरी तरफ आराध्या की दादी जया बच्चन भी नजर आई। लेकिन दादा अमिताभ बच्चन वीडियो में कहीं नहीं देखे गए। लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है की बेटी आराध्या के जन्मदिन पर उनके पिता अभिषेक उनसे दूर खड़े हुए नजर आए। इस बर्थडे पार्टी में आराध्या की हुआ श्वेता और कजिन नव्या और अगस्त्य भी दिखाई नहीं दिए।
Read More: उम्र में बड़ी और थाईलैंड की लड़की संग Orry का चल रहा चक्कर? खुद शेयर की गर्लफ्रेंड की Video!
थ्रोबैक वीडियो पर आ रहे हैं कमेंट
अब सोशल मीडिया पर आराध्या के जन्मदिन का यह थ्रोबैक वीडियो आग की तरह फैलता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने आराध्य को जन्मदिन की बधाई दी है तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि अब कितना कुछ बदल चुका है।