Trends

कितने करोड़ की मालकिन हैं CM Rekha Gupta, पति की इनकम भी जानें

Rekha Gupta Net Worth : दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा ने शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। वह गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता के इस पद तक पहुंचने के पीछे कई राजनीतिक समीकरण हैं, जिसमें उनका वैश्य समुदाय से आना और महिला होने का लाभ भी शामिल है।

रेखा गुप्ता का परिचय

रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली हैं, लेकिन उनका परिवार जब वह केवल दो साल की थीं, तभी दिल्ली आ गया था। पेशे से वकील रेखा गुप्ता राजनीति में भी सक्रिय रही हैं। वह पहले पार्षद रह चुकी हैं और इस बार विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनीं। अब भाजपा ने उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।

भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के 11 दिन बाद अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान किया। बुधवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद ने उनके नाम की घोषणा की।

रेखा गुप्ता की संपत्ति और देनदारियां

राजनीति में नई पहचान बनाने वाली रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति ₹5.31 करोड़ आंकी गई है। हालांकि, उनके ऊपर ₹1.20 करोड़ की देनदारियां भी हैं। उनकी वार्षिक आय इस प्रकार रही है:

2023-24: ₹6.92 लाख

ajaz khan
एक और विवाद में फंसे एजाज खान, फिल्म दिलाने के बहाने महिला ने लगाया बलात्कार का इल्जाम

2022-23: ₹4.87 लाख

2021-22: ₹6.51 लाख

2020-21: ₹6.07 लाख

2019-20: ₹5.89 लाख

पति मनीष गुप्ता की आय

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की आय काफी अधिक है। उनकी वार्षिक आय इस प्रकार रही है:

2023-24: ₹97.33 लाख

urmila matondkar
फिल्म निर्माता के साथ अफेयर ने बर्बाद किया करियर, कभी मेल एक्टर से भी ज्यादा थी फिस

2022-23: ₹64.56 लाख

2021-22: ₹23.13 लाख

गाड़ियों का शौक भी है रेखा गुप्ता को

रेखा गुप्ता के पास 2020 मॉडल की मारुति XL6 कार है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4.33 लाख बताई जा रही है। भाजपा के इस फैसले से दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ आया है। अरविंद केजरीवाल की सरकार गिरने के बाद भाजपा के पास यह सुनहरा मौका था कि वह किसी ऐसे चेहरे को आगे लाए जो जनता के बीच नई उम्मीद जगा सके।

Read More : https://chunkybollywood.in/trends/delhi-cm-name-confirmed-fourth-female-cm-rekha-gupta-will-take-oath-tomorrow-2922.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button