रैम्प वाॅक कर रही Chum Darang ने सरेआम Karanveer Mehra को दिए Flying Kiss, लोग बोले- ‘क्या किस्मत…’
Karanveer Mehra And Chum Viral Video : टीवी जगत के मशहूर अभिनेता करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और अभिनेत्री चुम दरांग (Chum Darang) की पहली मुलाकात सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में हुई थी। इस शो में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई, और फैंस को इनकी बॉन्डिंग खूब पसंद आई। हालांकि, शो के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था। लेकिन ‘बिग बॉस 18’ खत्म होने के बाद से यह जोड़ी अक्सर एक साथ नजर आती है, जिससे फैंस को इनके रिश्ते की गहराई का अंदाजा होने लगा है। अब हाल ही में लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) में चुम दरांग ने रैंप वॉक किया, जहां करणवीर मेहरा उनके सबसे बड़े सपोर्टर के रूप में नजर आए। इस खूबसूरत पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी (Viral Bhayani) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
रैंप वॉक के दौरान चुम ने दी फ्लाइंग किस
इस वीडियो में चुम दरांग ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड स्कार्फ भी पहना हुआ है। जैसे ही वह रैंप वॉक करते हुए आगे बढ़ती हैं, ऑडियंस में बैठे करणवीर मेहरा उन्हें फ्लाइंग किस भेजते हैं। चुम भी करणवीर की इस हरकत को नोटिस करते हुए मुस्कुराती हैं और बदले में फ्लाइंग किस देकर उनका रिएक्शन देती हैं।इस क्यूट मोमेंट को देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग को लेकर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “करण पूकी है!” तो वहीं एक अन्य फैन ने चुम की किस्मत पर कमेंट करते हुए लिखा, “क्या किस्मत पाई है चुम ने।”
View this post on Instagram
बिग बॉस 18 से बनी थी खास बॉन्डिंग
करणवीर मेहरा और चुम दरांग की जोड़ी को दर्शकों ने ‘बिग बॉस 18’ के दौरान बहुत पसंद किया था। शो में करणवीर की स्ट्रैटेजी और गेमप्लान ने उन्हें विनर बना दिया, जबकि चुम दरांग टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। शो के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार रही और अब यह दोस्ती प्यार में बदलती दिख रही है।
अवार्ड शो में भी साथ नजर आए थे दोनों
हाल ही में यह जोड़ी पिंकविला स्क्रीन & स्टाइल आइकॉन्स अवॉर्ड्स 2025 (Pinkvilla Screen & Style Icons Awards 2025) में भी साथ नजर आई थी। रेड कार्पेट पर जब दोनों ने पोज़ दिया तो करणवीर ने मजाक में कहा, “एक हाथ में दो-दो अवॉर्ड!” उन्होंने यह कहकर चुम की ओर इशारा किया कि एक अवॉर्ड उनकी ट्रॉफी है और दूसरा खुद चुम हैं। इस क्यूट मोमेंट पर चुम शरमा गईं और फैंस को एक और प्यारा वीडियो मिल गया।
रिश्ते को लेकर करणवीर मेहरा का बयान
फैंस लगातार करणवीर और चुम से उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल कर रहे हैं, लेकिन दोनों इस रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में करणवीर ने कहा,”हमारे बीच एक रिश्ता जरूर है, लेकिन यह दोस्ती और रोमांस के बीच कहीं है। चुम और मैंने तय किया कि हम इसे बिना किसी दबाव के आगे बढ़ाएंगे। हमें हर वक्त साथ नहीं रहना, क्योंकि असल जिंदगी में हम इतना समय साथ नहीं बिता सकते। हमारी उम्र में भी थोड़ा अंतर है, इसलिए हम चीजों को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। फिलहाल, हम अपने करियर और दोस्ती पर ध्यान दे रहे हैं और देख रहे हैं कि यह रिश्ता किस दिशा में जाता है। हम किसी चीज को जबरदस्ती नहीं कर रहे।”
Read More : Salman Khan की ‘सिकंदर’ ने मचाया धमाल, फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर उमड़ी भारी भीड़, कैसी मिल रहीं रिव्यू
फैंस को है आधिकारिक घोषणा का इंतजार
अब देखना दिलचस्प होगा कि करणवीर मेहरा और चुम दरांग कब अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हैं। फिलहाल, इनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्यार मिल रहा है और हर इवेंट में इनकी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही यह जोड़ी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार करेगी। तब तक ‘चुमवीर’ के फैंस इनके हर नए वीडियो पर प्यार बरसाते रहेंगे!