जानिए कौन हैं Ketika Sharma , जिनके डांस स्टेप्स पर मचा विवाद, यूजर्स ने किया विरोध
Ketika Sharma Controvercy : सिनेमा जगत में कब किस बात को लेकर विवाद उठ जाए, यह कहना मुश्किल है। कभी फिल्म के टाइटल पर, कभी गाने के लिरिक्स पर तो कभी किसी अभिनेता या अभिनेत्री के कपड़े और उनके रंग पर भी बवाल मच जाता है। इसी तरह इन दिनों साउथ सिनेमा में एक गाने के डांस स्टेप्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तेलुगू फिल्म रॉबिनहुड के हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘अधि धा सरप्रिसु’ को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस हो रही है। गाने की लिरिक्स और डांस स्टेप्स पर यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अश्लील करार दिया है।
गाने के लिरिक्स और डांस स्टेप्स पर विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब केतिका शर्मा पर फिल्माए गए गाने अधि धा सरप्रिसु के डांस स्टेप्स और लिरिक्स को लेकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने गाने को अश्लील बताते हुए इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध किया। लोगों ने गाने को बैन करने की मांग भी की और अभिनेत्री केतिका शर्मा को निशाने पर लिया। इसके अलावा, गाने के कोरियोग्राफर को भी कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। यूजर्स का कहना है कि किसी भी अभिनेत्री को इस तरह के अश्लील और घटिया डांस स्टेप्स करने के लिए क्यों मजबूर किया जाता है?
View this post on Instagram
केतिका शर्मा का करियर
केतिका शर्मा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2021 में फिल्म रोमांटिक से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद वह 2023 में फिल्म ब्रो में भी नजर आई थीं। अब उनकी छठी फिल्म रॉबिनहुड है, जिसकी एक गाने के कारण यह विवाद उठ खड़ा हुआ है।केतिका शर्मा को बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला है। 2024 में, वह अनुपम खेर के साथ फिल्म विजय 69 में दिखाई दी थीं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
सोशल मीडिया पर बढ़ता विरोध
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस गाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई यूजर्स गाने को बैन करने की मांग कर रहे हैं और इस पर कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बहस जारी है, जिसमें कुछ लोग गाने को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे संस्कृति और सिनेमा के लिए नकारात्मक असर डालने वाला मान रहे हैं।
Read More : क्रिकेट के बाद अब बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे David Warner, इस फ़िल्म से करेंगे डेब्यू
आने वाली फिल्मों में केतिका का भविष्य
जहां एक ओर केतिका शर्मा इस विवाद में घिरी हुई हैं, वहीं उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस की उम्मीदें बरकरार हैं। उनके पास एक और फिल्म है, जिसका टाइटल अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, और इसकी शूटिंग जारी है। केतिका के पास बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों में अपनी जगह बनाने का शानदार मौका है, और यह विवाद उनके करियर पर असर डालने का कारण बन सकता है।हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद के बाद केतिका शर्मा की फिल्म रॉबिनहुड और उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर क्या असर पड़ता है।