Bollywood

Aashiqui 2 के बाद फिर जमेगी Shraddha Kapoor और Aditya Roy Kapur की जोड़ी? जानें डिटेल्स

Shraddha Kapoor And Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी ऑन स्क्रीन जोड़ियां हैं जिन्होंने फिल्मों में काफी बेहतरीन काम किया और अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया। लिस्ट में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी भी शामिल है। दोनों को ‘आशिकी 2’ फिल्म में देखा गया था और इसके बाद ‘ओके जानू’ में भी दोनों को काफी पसंद किया गया था।

दोनों ही फिल्मों में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। लेकिन अब उन दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों जल्दी ही एक रोमांटिक फिल्म साथ में कर सकते हैं।

फिल्म फेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी डायरेक्टर मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म में देखी जा सकती है। खबर मिली है कि यह फिल्म की फाइनल डिटेल्स को लेकर काम चल रहा है और एक्टर्स भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Hina
अमिताभ बच्चन की ‘बहन’ को हुआ गैंगस्टर से प्यार, बनीं उनकी दूसरी पत्नी, पति की मौत के बाद लड़ी कानूनी लड़ाई, नाम है उनका…

कहा तो यह भी जा रहा है कि मोहित सूरी की टीम स्क्रीन प्ले और फिल्म की कहानी को लेकर इस पर भी काम कर रही है। खबरों के अनुसार आपको बता दें कि इस फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान आने वाले वक्त में हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो श्रद्धा और आदित्य के फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी साबित होगी।

अगर हम मोहित सूरी की फिल्मों की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने आशिकी 2, एक विलेन, एक विलेन रिटर्न्स, हाफ गर्लफ्रेंड और हमारी अधूरी कहानी जैसी बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ज्यादातर मोहित सूरी रोमांटिक फिल्मों पर काम करते हैं। ‘आशिकी 2’ फिल्म में श्रद्धा और आदित्य देखे गए थे और उनकी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Read More: 2 बार दिल टूटने के बाद अब शादी करना चाहते हैं Paras Chhabra, बोले- वृन्दावन में लड़की की हो रही खोज

Zeenat Aman
जीनत का ऑनस्क्रिन रेपिस्ट असल जीवन में है उनका भाई, कभी ऋषि कपूर ने की थी धुलाई

लेकिन अगर हम श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो आपको बता दें कि दोनों अपने-अपने कामों में इस समय बिजी नजर आ रहे हैं। दरअसल श्रद्धा कपूर ने 2024 में कुछ ही महीने पहले ‘स्त्री 2’ फिल्म से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। वही आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो उनका आखिरी बार क्राइम ट्रेलर सीरीज ‘नाइट मैनेजर’ में देखा गया। अब आदित्य को जल्दी ही सारा अली खान के साथ में फिल्म ‘मेट्रो’ में देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button