Bollywood

Ratan Tata के थे जिगरी यार..अब TATA Motors में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Ratan Tata Manager Shantanu Naidu – दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का नाम दुनिया भर में सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और अपने सादगी भरे जीवन से लाखों लोगों को प्रेरित किया। लेकिन 9 अक्टूबर 2024 को 86 वर्ष की उम्र में उनके निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया।

शांतनु को मिलों बड़ी जिम्मेदारी 

रतन टाटा के सबसे करीबी लोगों में से एक रहे शांतनु नायडू अब टाटा मोटर्स में एक अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। उन्हें जनरल मैनेजर और हेड ऑफ स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स नियुक्त किया गया है। यह उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो टाटा ग्रुप के साथ उनके गहरे संबंध को दर्शाता है।

भावुक हुए शांतनु, लिंक्डइन पर लिखा इमोशनल नोट

इस उपलब्धि की जानकारी खुद शांतनु नायडू ने अपने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा – “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर, हेड-स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स के रूप में एक नया पद संभाल रहा हूँ! मुझे याद है जब मेरे पिता टाटा मोटर्स प्लांट से सफेद शर्ट और नेवी पैंट पहनकर घर आते थे और मैं खिड़की पर उनका इंतजार करता था। आज, मैं भी उसी कंपनी में एक बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहा हूँ।” उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, और लोग उन्हें इस नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कैसे बने रतन टाटा के सबसे भरोसेमंद सहयोगी?

शांतनु नायडू और रतन टाटा का रिश्ता बेहद खास रहा है। दोनों के बीच उम्र का बड़ा अंतर होते हुए भी एक मजबूत कनेक्शन बना। इसकी शुरुआत तब हुई जब शांतनु ने सड़क पर कुत्तों की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर कॉलर का आइडिया निकाला। रतन टाटा इस इनोवेटिव सोच से प्रभावित हुए और 2018 में उन्हें अपना पर्सनल असिस्टेंट बना लिया। इसके बाद शांतनु ने न केवल टाटा ग्रुप की कई रणनीतिक पहल में योगदान दिया, बल्कि रतन टाटा के करीबी विश्वासपात्र भी बन गए।

 

Hina
अमिताभ बच्चन की ‘बहन’ को हुआ गैंगस्टर से प्यार, बनीं उनकी दूसरी पत्नी, पति की मौत के बाद लड़ी कानूनी लड़ाई, नाम है उनका…
View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

 

‘I Came Upon a Lighthouse’ – शांतनु की किताब भी हुई थी वायरल

शांतनु नायडू ने ‘I Came Upon a Lighthouse’ नाम की एक किताब भी लिखी है, जिसमें उन्होंने रतन टाटा के साथ अपने अनुभवों को साझा किया है। इस किताब में उन्होंने बताया कि कैसे एक युवा प्रोफेशनल के रूप में उनकी यात्रा शुरू हुई और कैसे उन्होंने रतन टाटा से जीवन और बिजनेस के कई महत्वपूर्ण सबक सीखे।

Zeenat Aman
जीनत का ऑनस्क्रिन रेपिस्ट असल जीवन में है उनका भाई, कभी ऋषि कपूर ने की थी धुलाई

टाटा मोटर्स में नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें

अब टाटा मोटर्स के जनरल मैनेजर के रूप में शांतनु नायडू के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। उनके इस प्रमोशन को रतन टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।शांतनु नायडू का यह सफर प्रेरणादायक है, जो दिखाता है कि सही सोच, मेहनत और समर्पण से कोई भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

Read More : https://chunkybollywood.in/trends/dhirendra-shastris-hilarious-response-on-his-income-leaves-every-one-in-laughter-1959.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button